कस्टम क्लीयरिंग एजेंट कौन होता है - Who is a Custom Clearing Agent


Custom House Agent

 

Custom Clearing Agent




कस्टम हाउस एजेंट - Custom House Agent एक ऐसा व्यक्ति होता है जो किसी भी व्यवसाय या कारोबारी के सामान का आयात या निर्यातका कार्य कस्टम स्टेशन पर करता है उसके लिए उसको लाइसेंस दिया जाता है, वो दो व्यवसाय के बीच एक एजेंट की तरह काम करता है तथा उसके सारे काम की निगरानी करता है कस्टम हाउस एजेंट सरकार के नियमों और विनियमों के बारे में जानकारी नही होती है. उसे सिर्फ कार्य करने के लिए रखा गया होता है Custom House Agent के कार्यो को एक सरकारी निकाय द्वारा प्रशासित किया जाता है, जिसको कस्टम्स हाउस एजेंट्स लाइसेंसिंग विनियम कहते है। Custom House Agent बहुत सारे विवरण और लेन-देन खातों का मेनेग्मेंट करता है।जिसके लिए कस्टम हाउस एजेंट को कस्टम अधिनियम 1962 की धारा 146 के तहत सीमा शुल्क के आयुक्त द्वारा एक वैध लाइसेंस जारी किया जाता है। Custom House Agent लाइसेंस अस्थायी या स्थायी हो सकता है। CBIC एग्जाम फॉर्म भरना होता है उसके बाद एक एग्जाम होता है उसको पास करने के बाद CHA बनने के लिए के लिए लाइसेंस दिया जाता है

 

    एक्सपोर्टर के लिए कस्टम क्लीयरिंग एजेंट की आवश्यकता - Requirement of Custom Clearing Agent for Exporter

    किसी भी निर्यात करने वाले कारोबारी के लिए कस्टम हाउस एजेंट बहुत जरुरी होता है क्योकि कस्टम में होने वाली सारी प्रकिया की जानकारी रखना या उसका कार्य करना एक कारोबारी के लिए बहुत मुश्किल होता है इसलिए Import export का व्यवसाय करने के लिए कस्टम हाउस एजेंट को नियुक्त किया जाता है| जो उद्यमी को उसका माल बाहर/अन्दर भेजने हेतु या custom clearance में उसकी मदद करेगा, उद्यमी को चाहिए की वह बंदरगाह या एयर पोर्ट पर आने वाले प्रत्येक खर्चे का गहराई से विश्लेषण करे | इनमे मुख्य रूप से Handling Charges, Customs duty और Transportation charges होते हैं | Custom House Agent किसी भी शिपमेंट के प्रवेश या प्रस्थान की प्रकिया की देखभाल करते हैं Custom House Agent शिपिंग लाइनों के कंटेनरों की बुकिंग के बाद निर्यातक से संपर्क करता है तथा निर्यातक को कार्गो के कस्टम क्लीयरेंस में प्रभावी और कुशलता से मदद करता है।

     

     

    कस्टम हाउस एजेंट बनने के लिए योग्यता-Eligibility to become a Custom House Agent

    1. कस्टम हाउस एजेंट बनने के लिए उसके किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए ।
    2. आवेदक का सीमा शुल्क निकासी कार्य मे 3 साल का अनुभव होना चाहिए । लेकिन एक आयुक्त इसे एक साल तक कम कर सकता है।
    3. आवेदक को एक CBIC परीक्षा उत्तीर्ण करके अस्थायी लाइसेंस (Temporary license) मिलता है, वह Regular license बनाने के लिए उसके पास लगभग एक वर्ष का समय होता है।
    4. CBIC परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित होती है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवेदक को अधिकतम तीन प्रयास की अनुमति होती है।
    5. यदि कोई उम्मीदवार अपने पहले वर्ष के अंत तक परीक्षा पास नहीं कर सका, तो उसे आगे के प्रयासों के लिए एक वर्ष या छ: महीने का समय दिया जा सकता है.

     

    कस्टम हाउस एजेंट बनने के लिए लाइसेंस कैसे प्राप्त करे - How to get a License to become a Custom House Agent 

    यदि कोई भी व्यक्ति कस्टम हाउस एजेंट बनना चाहता है तो उसके लिए ऊपर दी गई सारी योग्यता होनी जरुरी होती है. कस्टम से दो प्रकार के लाइसेन्स दिए जाते है जिसकी जानकारी आपको नीचे दि गई है  

    लाइसेंस दो प्रकार के होते है - There are two types of license

    1. अस्थायी लाइसेंस (Temporary license) :- अस्थायी लाइसेंस एक साल के लिए दिया जाता है उसकी अवधि को छह महीने के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। इसके लिए आवेदक को प्रपत्र D और E पर हस्तांतरणीय करके एक बांड भरना पड़ता है। आवेदन प्राप्त करने के लिए एक अंतिम तिथि निर्दिष्ट की जाती है उस तिथि से पहले आवेदक अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है उसके अस्थायी लाइसेंस कमिश्नर द्वारा साल के अंत में कस्टम के आयुक्त द्वारा जारी किया जाता है
    2. नियमित लाइसेंस (Regular license) :-   नियमित लाइसेंस 5 साल तक वैध तथा गैर-हस्तांतरणीय होता है। 5 साल के बाद लाइसेंस की वैधता अवधि की समाप्ति से पहले लाइसेंस के लिए आयुक्त को आवेदन करके द्वारा बनाया जा सकता है एक अस्थायी लाइसेंस धारक को नियमित लाइसेंस प्राप्त करने के लिए उसको लिखित और मौखिक परीक्षा पास करनी होती है तब जा कर उसको नियमित लाइसेंस दिया जाता है लाइसेंस के दुबारा बनाने के लिए 3000 रुपये फीस लगती है।

    सीएचए की कर्तव्यों और जिम्मेदारियों - Duties and Responsibilities of the Custom House Agent

    • बंदरगाह पर होने वाले सारे कागजी कार्यवाही और शिप्प्मेंट की प्रकिया को करने की जिम्मेदारी होती है.
    • CHA को ग्राहक से प्राप्त हुए पैसे का सरकार के सभी कर्तव्यों और करों का भुगतान करना होता है
    • CHA अनुमोदन के खिलाफ सभी Export और Import माल को Clear कर सकता है
    • वह आयुक्त द्वारा पूछे जाने पर प्राधिकरण पत्र का उत्पादन करने के लिए भी आवश्यक होता है।
    • एक Custom House Agent को सभी लेन-देन, कंटेनर एग्जामिनेशन, क्लीयरेंस करवाना, कंटेनर लिफ्टिंग या लोडिंग अनलोडिंग करवाना, कार्गो के लिए स्पेस बुक करवाना, शिपिंग लाइन से वार्तालाप करना, शीपिंग बिल फाइल करवाना आदि प्रकार के काम करता है.

     

    दोस्तों जब किसी निर्यात का माल या कंटेनर बंदरगाह पर पहुचता है तो उसको टर्मिनल में प्रवेश करने से लेकर जहाज में लोड करने तक की सारी प्रकिया का भुगतान या शुल्क देना होता है. जो एक Custom House Agent के दुवारा संभाला जाता है निम्न प्रकार के शुल्क लगते है.  

    • सील शुल्क (Seal charges) : समुद्री भाड़ा के माध्यम से परिवहन किए गए सभी शिपिंग कंटेनर पर सील शुल्क लगता है शिपिंग कंटेनर सील का उपयोग करके सुरक्षित किया जाना आवश्यक है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कंटेनर को ठीक से बंद और लॉक किया गया है।
    • धूमन शुल्क (Fumigation charges) : धूमन एक प्रकार से कीटों, दीमकों या किसी अन्य हानिकारक जीवों को मारने की एक विधि है। आम तौर पर यह निर्यात किए जाने वाले सामानों की पैकिंग के लिए उपयोग की जाने वाली लकड़ी की सामग्री के लिए धूमन किया जाता है। कुछ मामलों में कार्गो की स्टफिंग से पहले खाली कंटेनर को फ्यूमिगेट किया जाता है। धुमन कने का भी शुल्क लगता है
    • बी/एल शुल्क  (B/L charges) : यह शीपंग लाइन के दुवारा लदान का बिल जारी करते समय माल के वाहक के लिए शुल्क देना पड़ता है। यानि बिल ऑफ लैडिंग के दस्तावेज़ीकरण का शुल्क होता हैं
    • ईएनएस शुल्क (ENS charges) : ईएनएस एंट्री समरी डिक्लेरेशन का संक्षिप्त नाम है। 31 दिसंबर 2010 तक, यूरोपीय संघ के विनियमन 1875/2006 के कार्यान्वयन के माध्यम से यूरोपीय संघ ने सभी वाहकों के लिए यूरोपीय संघ के बंदरगाहों में आने वाले कार्गो के लिए ईएनएस को अनिवार्य कर दिया। दाखिल करने की सामान्य प्रक्रिया यह है कि ग्राहक अपने प्रारूप में शिपिंग लाइन को कार्गो से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करता है और शिपिंग लाइन फिर इस सभी जानकारी को यूरोपीय संघ के सीमा शुल्क के साथ फाइल करने के लिए अपने सिस्टम में अपडेट करती है। पूरी जानकारी यूरोपीय संघ के सीमा शुल्क को प्रस्तुत की जाती है।
    • सीएफएस शुल्क (CFS charges) :  फ्रेट स्टेशन पर कंटेनरों या कार्गो की लोडिंग या अनलोडिंग के लिए मूल या गंतव्य पर की गई सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क होता है।
    • टीएचसी (THC): Terminal Handling Charges or Container Service Charges होता है जिसमे कंटेनर को टर्मिनल संभालना या उसकी सारी प्रोसेस करने के लिए शुल्क देना पड़ता है
    • अन्य चार्जेज :- इसके अलावा बहुत सारे और भी शुल्क होते है जो एक निर्यातक को देने पड़ते है जैसे -Chocking/Lashing charges, Weigh ment, Customs Clearance Charges, Service charges, Agency charges, Stuffing charges, VGM filing charges, Lift on/off charges, Examination Charges, Cargo handling charges

     

    शिपिंग बिल क्या होता है - What is shipping bill

    कस्टम से शिपिंग बिल बनाने का कार्य भी Custom House Agent के दुवारा किया जाता है कस्टम हाउस एजेंट के अनुरोध पर यह बिल सीमा शुल्क सेवा केंद्र के दुवारा जारी किया जाता है निर्यातक के लिए यह एक आवश्यक दस्तावेज है। यह बिल निर्यातक को सीमा शुल्क निकासी प्राप्त करने, माल लोड करने और शुल्क वापसी का दावा करने की सुविधा प्रदान करता है। निर्यातकों को ग्राहकों से भुगतान प्राप्त करने के बाद शिपिंग बिल की प्रति या मूल प्रति बैंक को जमा करनी होती ।

     

    कस्टम हाउस एजेंट भारत में कितना कमाता है? - How much does Custom House Agent earn in India?

    हम यह तो नही कह सकते की एक कस्टम हाउस एजेंट इंडिया में कितने पैसे कमाता है या उसकी सैलरी कितनी होती है क्युकी कस्टम हाउस एजेंट एक प्रकार से अपनी कंपनी चलाता है जिसकी सालाना इनकम कितनी भी हो सकती है जेसी वो सर्विस देता है या अपने कार्य को जिम्मेदारी से करता है उस प्रकार से उनको इनकम होती है. हम यह कह सकते है कि Custom House Agent को कोई भी फिक्स इनकम नही होती है वो एक तरह से अपने बिज़नेस को चलाता है अपने कर्मचारी को सैलरी देता है या अन्य लोगो को भी रोजगार देता है जो इस कार्य को अच्छे से करना जानते है.

    हमारी अन्य पोस्ट को भी पढ़े ----

    1. भारत में निर्यात व्यापार कैसे शुरू करे ? - How to start export business in India?

    2. शिपिंग लाइन क्या होती है - What is a shipping line

    3. ई-वे बिल क्या होता है - What is a e-Way Bill

    4. ई-बीआरसी क्या है  - What is a Bank realization Certificate


    दोस्तों मेरी यह पोस्ट कैसे लगी उसके लिए आप मुझे कमेन्ट बॉक्स में लिख सकते है तथा मेरी इस पोस्ट को अपने साथियों के साथ जरुर शेयर करे ताकि उसको भी जानकारी मिल सके. इस से जुड़े कोई भी प्रश्न आप पूछ सकते है. मिलते है एक नए पोस्ट के साथ, जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है 



    FAQ

    Q.1 क्या सीमा शुल्क को क्लीयरेंस एजेंट की आवश्यकता होती है?

    Ans. ऐसा कोई कानून नहीं है कि जिसमे निर्यातक या आयातक के लिए सीएचए या सीमा शुल्क दलाल को नियुक्त करना अनिवार्य है। अगर कार्गो की आवाजाही महत्वपूर्ण, अत्यावश्यक, या उच्च लागत वाला सामान ले जाना है। तब आप सीएचए को नियुक्त कर सकते है. 


    Q.2 एक क्लीयरिंग निगम क्या है?

    Ans. क्लीयरिंग निगम एक संगठन है जो एक्सचेंज से जुड़े लेनदेन की पुष्टि, निपटान और वितरण को संभालने का कार्य करता है। 


    Q.3 कस्टम क्लियर करने के लिए मुझे एजेंट की आवश्यकता क्यों है?

    Ans. सीमा शुल्क दलालों को आयातकों की ओर से सीबीपी व्यवसाय करने के लिए यू.एस. सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) द्वारा लाइसेंस दिया जाता है। जो कोई सामान्य आयातक यह कार्य नही कर सकता है इसलिए सुविधा के लिए एजेंट को चुनते सकते हैं। 

     

    1 टिप्पणी:

    Blogger द्वारा संचालित.