मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है - Mobile operating system kya hai
मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, एंड्रॉइड ओएस, विंडोज ओएस, ऐप्पल ओएस, परिभाषा, मोबाइल कॉन्फ़िगरेशन, विशिष्टता। Mobile operating system kya hai (Mobile Operating System in Hindi, Android OS, Windows OS, Apple OS, Definition, OS List Mobile Configuration, Development Specification).
मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है-Mobile operating system kya hai
एक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को "मोबाइल OS" भी कहा जाता है बिना ऑपरेटिंग सिस्टम के कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कार्य नहीं कर सकती और उसके फीचर्स भी उसके ऑपरेटिंग सिस्टम के आधार पर सुनिश्चित किया जाते हैं और किसी भी डिवाइस की कार्य क्षमता भी ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही निर्भर करती है। एक ऑपरेटिंग सिस्टम जो मोबाइल फोन, स्मार्टफोन, पीडीए, टेबलेट कंप्यूटर और अन्य हैंडहेल्ड डिवाइस जैसे उपकरणों को विशेष रूप से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, एक ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है जिसके ऊपर अन्य प्रोग्राम को चलाया जाता है जिनको "एप्लीकेशन प्रोग्राम" कहा जाता है किसी मोबाईल में पहले से अगर ऑपरेटिंग सिस्टम इनस्टॉल है तो हम उसके ऊपर दूसरा ऑपरेटिंग़ सिस्टम इनस्टॉल नहीं कर सकते हैं. आजकल के आधुनिक मोबाइल में बहुत सारे ऑपरेटिंग सिस्टम, टच स्क्रीन, ब्लूटूथ, जीपीएस, वाईफाई कैमरा, स्पीच रिकॉग्निशन, म्यूजिक प्लेयर, पर्सनल डिजिटल के साथ पर्सनल कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम की सुविधा को जोड़ते है
मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम कितने प्रकार के होते है-What are the types of mobile operating systems
जैसा कि आपने देखा होगा कि हम आजकल जो अलग-अलग कंपनी के मोबाइल हैं जैसे एंड्राइड, विंडोस या फिर एप्पल कंपनी के मोबाइल, इन सभी कंपनियों ने अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम बनाए हैं ये सारे ऑपरेटिंग सिस्टम अलग-अलग फोन पर अलग-अलग प्रकार से मोबाइल को ऑपरेट करते हैं ऑपरेटिंग सिस्टम एक प्रकार का सिस्टम सॉफ्टवेयर होता है जिस पर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को चलाया जाता है या उनको चलाने में मदद करता है ऑपरेटिंग सिस्टम बहुत प्रकार के होते हैं लेकिन एंड्रायड, विंडोज और iOS ही ज्यादा प्रचलित है.
दोस्तों android ऑपरेटिंग सिस्टम लिनक्स कर्नल पर बनाया गया एक ऑपरेटिंग सिस्टम है जो गूगल के द्वारा बनाया गया है बहुत से मोबाइल उपकरणों में चलता हुआ मिल जाता है android एक ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसका अर्थ होता है कि आपको फ्री में उपलब्ध हो जाता है इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई भी पैसा नहीं देना होता है तथा यह किसी प्रोग्राम को सुविधानुसार बदल सकते हैं एंड्रॉयड वर्तमान में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम है जो आपको हर फोन के अंदर दिखाई देगा. गूगल ने "एस्ट्रो" के नाम से सितंबर 2008 में पहला एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को रिलीज किया. कुछ समय बाद अगला अपग्रेड वर्जन bender और cupcake को भी जारी किया. उसके बाद गूगल ने वर्णमाला अनुसार (अल्फाबेटिक ऑडर) में कुछ मीठे व्यंजन या मिठाई के ऊपर एंड्रॉयड वर्जन के नामकरण को अपनाया. इसमें जैसे कि डोनट (Donut), Eclair, Froyo, जिंजरब्रेड (Gingerbread), Honeycomb, आइसक्रीम सैंडविच (Ice-cream Sandwich), Jelly bean, लॉलीपॉप (Lollipop), मार्शमैलो (Marshmallow)आदि एंड्रॉयड वर्जन आ सुके है नवीनतम एंड्रॉयड वर्जन Nougat 7.0 चल रहा है
2. विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम - Windows Operating System.
यह ऑपरेटिंग सिस्टम माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा बनाया गया है जो दुनिया भर में अधिकांश कंप्यूटरों में उपयोग किया जाता है माइक्रोसॉफ्ट द्वारा रिलीज की गई नवीनतम विंडोज को windows 10 के रूप में जाना जाता है जिसमें सभी तरह के यूजर्स के बीच बहुत लोकप्रियता हासिल की है अपने रंगीन और यूजर फ्रेंडली इंटरफ़ेस के साथ यह विंडोस ओ एस को एक नया जीवन प्रदान करता है और वर्तमान में यह दुनिया भर में बहुत ही ज्यादा प्रचलित है विंडोज फोन, माइक्रोसॉफ्ट का स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम है विंडोज फोन एक मेट्रो metro derived यूजर इंटरफेस का उपयोग करता है जो डेक्सटॉप सिस्टम के साथ पेश टाइल समान इंटरफेस (tile like interface) को बारीकी से रिफ्लेक्टिंग प्रतिबिंबित करता है और सम्मान निर्भरता देता है फोन की होम स्क्रीन, एक डेस्कटॉप से प्रारंभ या स्टार्ट मैन्यू जैसा दिखती है एप्लीकेशन, म्यूजिक, वीडियो और पॉडकास्ट खोजने या डाउनलोड करने के लिए विंडोज फोन marketplace में जा सकते हैं विंडो फोन ओ एस ने विंडोज मोबाइल ओ एस को बदल दिया है वर्तमान में विंडोज डेक्सटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम में इसी योजना का पालन किया जाता है उदाहरण के लिए विंडो 7, 8 और 8. 1 है
यह एक प्रकार का मल्टी टच, मल्टी टास्किंग ऑपरेटिंग सिस्टम है जो एप्पल के आईफोन, आईपैड iPad, iPod को चलाता है यह सॉफ्टवेयर का एक स्पेशल वर्जन है जो एप्पल वॉच को भी चलाता है एप्पल आईओएस को थर्ड पार्टी सिस्टम को उपयोग करने की इजाजत नहीं देता है इसलिए यह बहुत ही ज्यादा सुरक्षित माना जाता है इसमें किसी भी प्रकार का डाटा चोरी होने की संभावना नहीं रहती हैं यह दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम से ज्यादा सिक्योर और विश्वसनीय माना जाता है इसी कारण यह एप्पल द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट पर ही इसका उपयोग किया जा सकता है यह इंटरनेट का उपयोग करने के लिए सफारी वेब ब्राउजर के साथ आता है गाने चलाने के लिए या म्यूजिक सुनने के लिए iPod application और आपके ईमेल के मैनेजमेंट के लिए एप्पल का मेल प्रयोग करता है
4. Chrome Operating System – इस ऑपरेटिंग सिस्टम को गूगल ने बनाया हैं. लेकिन इसको वेब एप्लिकेशंस के लिए बनाया गया है. क्रोम os, क्रोम ब्राउज़र का यूजर इंटरफेस प्रदान करने में कार्य करता है। आप लोग इस ऑपरेटिंग सिस्टम को गूगल के क्रोमबुक में देख सकते हैं।
5. Ali Operating System – चीन के बिजनेस मेन राजा जैक मा की कंपनी अलिबाबाइस ने इस मोबाईल ऑपरेटिंग सिस्टम को बनाया है जो चीन में बहुत ज्यादा पोपुलर है
6. Watch Operating System – इस ऑपरेटिंग सिस्टम Apple Inc. ने Apple की Watches के वियरेबल गैजेट्स के लिए बनया गया है. इस ऑपरेटिंग सिस्टम को एप्पल के सभी स्मार्ट वॉच में देख सकते हैं।
7. BlackBerry Operating System– यह मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Research In Motion (RIM) ने डेवेलोप किया है BlackBerry Devices में ऑपरेटिंग सिस्टम का काम करता है.
8. Fuchsia Operating System – यह ऑपरेटिंग सिस्टम अभी शुरुआती दौर में हैं इसको भी गूगल ने बनाया है यह सरप्राइज प्रोडक्ट माना जाता है क्योकि इसको बिना लॉच किये ही मार्किट में उतार दिया गया जो लोगो के लिए एक तरह से सरप्राइज बन गया. लोगो को तब पता चला जब गूगल ने एक पोस्ट के जरिये बताया था.
9. Kai Operating System – यह Kai द्वारा विकसित किया गया है जो सेलफोन के लिए बनाया गया मोबाईल ऑपरेटिंग सिस्टम है
10. Web Operating System – इस ऑपरेटिंग सिस्टम को Plam कंपनी ने बनाया, जिसको बाद में HP कंपनी ने इसे खरीद लिया और फिर आगे LG कंपनी ने अपने स्मार्ट टीवी और इंटरनेट टीवी के लिए खरीद लिया है।
मोबाइल का स्पेसिफिकेशन और कॉन्फ़िगरिंग को कैसे देख सकते हैं-How can you see the specification and configuring of the mobile.
इसके लिए दो तरीके होते है जिसमे पहला तरीका सब जानते है लेकिन दूसरा तरीका बहुत कम लोग जानते है जिसके बारे में आज आपको बताऊंगा.
पहला तरीका - आप अपने फोन की सेटिंग में जाएं और about पर क्लिक करें, और फोन के बारे में RAM, प्रोसेसर स्पीड, सॉफ्टवेयर अपडेट, फोन का पहचान विवरण (Phone identify details), नेटवर्क विवरण आदि देख सकते हैं
दूसरा तरीका - इसके अलावा कुछ गुप्त कोड भी होते हैं जिसको डायल करके आप अपने मोबाइल के अलग-अलग प्रकार के विवरण को देख सकते हैं जो नीचे दिए गए
| क्र.स. | गुप्त कोड | विवरण |
|---|---|---|
| 1. | *#1234# | मोबाइल का सॉफ्टवेर वर्शन,PDA,CSC,Modem देख सकते है |
| 2. | *#12580*369# | सॉफ्टवेर और हार्डवेयर की जानकारी देख सकते है |
| 3. | *#197328640# | सर्विस मोड के लिए |
| 4. | *#0673# | ऑडियो टेस्ट के लिए |
| 5. | *#0589# | लाइट सेंसर टेस्ट मोड के लिए |
| 6. | *#3282*727336*# | डाटा उपयोग की स्थिति जानने के लिए |
| 7. | *#272886# | ऑटो उत्तर चयन के लिए |
| 8. | *#4238378# | GPS configuration के लिए |
| 9. | *#1575# | GPS कंट्रोल मेनू के लिए |
| 10. | *#7780# | मोबाइल की सारी सेटिंग और डाटा को रिसेट करने के लिए |
हमारी अन्य पोस्ट को भी पढ़े ----
1. मोबाइल चोरी होने पर सबसे पहले क्या करे - What is the first thing to do if mobile is stolen
2. मोबाइल की स्पीड कैसे बढ़ाएं - How to increase mobile speed?
3. जानिए एंड्राइड की सीक्रेट ट्रिक्स - android secret tricks
4. मोबाइल फोन का इतिहास 1973 से 2022 - History of mobile Phones 1973 to 2022
FAQ
Q.1 कौन सा मोबाइल ओएस नहीं है?
Ans. कैंडी बीन (Candy Bean) एंड्रॉइड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का संस्करण नहीं है।
Q.2 कौन सा एक ओपन सोर्स मोबाइल ओएस है?
Ans. सुनेंरोकेंएंड्रॉयड ओएस एक एंड्रॉयड ओपन सोर्स मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है
Q.3 कौन सा मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है?
Ans. एंड्रॉइड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम सबसे ज्यादा इस्तमाल किया जाता है जो मोबाइल बाजार में करीब 70 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है, जबकि आईओएस ने बाजार का लगभग 28 प्रतिशत हिस्सा लिया।




Leave a Comment