मोबाइल फोन का इतिहास 1973 से 2022 - History of mobile Phones 1973 to 2022
मोबाइल का इतिहास हिंदी में, 1973 में कौन सा फोन बनाया गया था?, मोबाइल फोन का इतिहास क्या है?, मोबाइल फोन का इतिहास 1973 से 2022 तक, भारत में लॉन्च किया गया पहला मोबाइल कौन सा था? - History of mobile Phones in Hindi, What phone was made in 1973?, What is the history of mobile phone?, history of mobile phones 1973 to 2022, Which was the first mobile launched in India?
नमस्कार दोस्तों हम एक बार फिर हाजिर है एक नए और मजेदार
पोस्ट के साथ क्या आपको पता है जो मोबाइल आप अपने हाथ में चला रहे है उसका भारत
में जन्म कब हुआ. अब आप सोच रहे होंगे की मोबाइल कब से जन्म लेने लग गए. अरे मेरा
मतलब है कि जो मोबाइल आप चला रहे है उसका इतिहास क्या है वो आपको पता ही होना चाहिए, अगर
आपको पता नही है चलिए आज हम आपको भारत में मोबाइल का इतिहास बताते है
भारत में पहला मोबाइल फोन 1995 - First mobile Phone in India 1995
क्या आपको
पता है की भारत का सबसे पहला मोबाइल फोन कोनसा है और पहला कॉल किसने किया ? कितना पैसा लगता था.
चलिए जानते है भारत में सबसे पहला मोबाइल फ़ोन नोकिया मॉडल नंबर 2110 था. जो नोकिया कम्पनी के दुवारा बनाया गया
था। इस फ़ोन से पहली बार 31 जुलाई 1995 में पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने
मोदी टेल्सटा कम्पनी के मोबाइल नेटवर्क सर्विस से पूर्व संचार मन्त्री सुखराम को कॉल करके
बात की थी। यह कॉल कोलकाता से दिल्ली में बेठे संचार मन्त्री सुखराम
को किया गया था.
भारत में पहला मोबाइल सेवा प्रदाता- First mobile service provider in India
जो
देना हर किसी के बस की बात नही थी. यही कारण था कि शुरुआती पांच साल में यह
सेवा केवल 10 लाख ग्राहकों तक ही पहुंच सकी थी। लेकिन
उसके बाद सन 2003 में मोबाइल नेटवर्क की कंपनियों ने इनकमिंग कॉल को फ्री कर दिया
था. इस साल सीपीपी अर्थात कॉलिंग पार्टी पेज का सिंद्धांत लागू हुआ
था। इससे मोबाइल फोन ग्राहकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। साथ ही उस साल
लैंडलाइन पर भी दरों को घटाकर 1.20 रुपये प्रति
मिनट कर दिया गया था।
भारत में पहली बार मोबाइल सेवा की शुरुआत किसने की थी - Who started the first mobile service in India?
भारत में पहली बार मोबाइल सेवा
प्रारम्भ करने का कार्य वर्ष 1994 में भारत के उद्यमी भूपेन्द्र कुमार मोदी ने किया था। उनकी कंपनी ‘Modi
Telstra’ ने देश में पहली बार मोबाइल सेवा का प्रारम्भ किया था । मोदी
टेल्स्ट्रा कंपनी ने इस सर्विस का नाम मोबाइल नेट रखा था। यह कंपनी बाद में स्पइस
टेलीकॉम के नाम से अपनी सेवाएं देने लगी। उस समय इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स के
लिए आपको पैसे देने होते थे. आप यह जान कर चौक जायेंगे की उस समय आउटगोइंग कॉल्स
के लिए 16 रुपये प्रति मिनिट की दर से पैसा लगता था इनकमिंग कॉल
के लिए 8 रुपये प्रति मिनट तक चुकाने होते थे
सबसे पहले मोबाइल फोन किसने बनाया था - Who made the first mobile phone call 1973
क्या आपको पता है दुनिया का पहला स्मार्ट फ़ोन कोनसा था या मोबाइल का अविष्कार किसने किया. जानने के लिए पोस्ट को पूरा पढ़े. आज से 27 साल पहले दुनिया को स्मार्ट फ़ोन के बारे में पता नही था लेकिन सन 3 अप्रैल 1973 को अमेरिका के एक इंजीनियर मार्टिन कूपर ने मोबाईल का आविष्कार किया था । जिसके बाद मोबाइल की दुनिया से लोगो का जीवन आसन और कार्य करने की शमता में वर्दी होने लगी.
भारत में पहला स्मार्टफोन कब लॉन्च हुआ था?- When was the first smartphone launched in India
भारत में पहला स्मार्टफोन एचटीसी नाम की कंपनी के दुवारा 22 अक्टूबर 2008 को लॉन्च किया गया था।जो एक एक एंड्रॉइड फ़ोन था. लेकिन सन 1993 में IBM साइमन नाम एक गैजेट दुनिया के सामने आया था जिसको दुनिया का पहला स्मार्टफोन माना जाता है। इस गैजेट में मोबाइल फोन, पेजर, फैक्स मशीन और पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट आदि सभी प्रकार के फीचर शामिल थे। इसकी कीमत 800 डॉलर थी। यह एक अत्याधुनिक डिवाइस था जिसमे 3 इंच की टच स्क्रीन, LCD टाइप की टच स्क्रीन और 160x293 पिक्सल का रेजोल्यूशन आदि थे जिसके कारण उसको पहला टच स्क्रीन मोबाइल माना जाता है क्या आप एक सिम कार्ड खरीदने के लिए 4,900 रुपये खर्च कर सकते हैं? जी हा उस टाइम के स्मार्ट फ़ोन में जो सिम लगती थी उसकी कीमत लगभग 4900 रुपये थी. अगर अपने उस टाइम सिम खरीदी होती तो आपको इतने पैसे देने होते.
भारत में 3जी और 4जी नेटवर्क कब लॉन्च किया गया था?- When was 3g & 4g network launched in India
साल 2000 में भारतीय बाजार में जीएसएम सेवा ज्यादा प्रचलित थी लेकिन उसके बाद Reliance की बाज़ार में सीडीएमए (CDMA) के साथ एंट्री हुई। उस समय तक बाजार में नए नए फीचर फोन आ चुके थे। सैमसंग और भी कंपनिया भारतीय मोबाइल बाजार में उतर चुकी थी लेकिन नोकिया के छोटे फीचर फोन्स का बाजार में ज्यादा चलन था। धीरे-धीरे मोबाइल का बाज़ार बढ़ने लगा और नई नई टेक्नोलोजी आने लगी. उसके बाद 3G और 4G सेवाओं ने मोबाइल इंडस्ट्री में एक नया बदलाव ला दिया. साल 2002 के बाद 3G टेक्नोलॉजी की शुरुआत हुई। इसके लिए आईटीयू (इंटरनेशनल टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन) आईएमटी 2002 नाम से स्टैंडर्ड बनाया। हालांकि जापानी कंपनी एनटीटी डोकोमो ने प्री कॉमर्शियल सर्विस लॉन्च कर दी थी लेकिन वर्ष 2003 इसे अधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया। 3जी नेटवर्क डाटा और कॉल दोनों के लिए था। और 4G तकनीक की शुरूआत साल 2012 में हुई लेकिन उस वक्त यह वाईमैक्स नेटवर्क पर टेस्ट किया गया था। वर्ष 2008 में 4जी की LTE तकनीक की निजात हुई. 4G मोबाइल तकनीक माध्यम से 100 MBPS से लेकर 1 GBPS की गति से डाटा डाउनलोड और अपलोड किया जा सकता है। 3G की डेटा ट्रांसफर स्पीड 21 एमबी प्रति सेकंड थी।
Jio से क्रांति कैसे आई - How is Jio revolutionized?
भारत में कब लॉन्च होगा 5जी नेटवर्क - When 5g network will launch in India Hindi
भारत तकनीक में दूसरे देशों से काफी पीछे है। लेकिन अब भारत में भी 5जी सेवाओं की लॉन्चिंग की तैयारी चल रही है। 5जी सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम का आवंटन हो चुका है। कुछ ही महीनों में लोगों को यह सेवा मिलने लगेगी। 5जी सेवा में डेटा स्पीड 4जी की तुलना में 10 गुना अधिक होगी। हाल में 3 जीपीपी ने विश्व भर में 5जी नेटवर्क के लिए लोगो सहित टावर्स और स्मार्टफोन के मानकों का निर्धारण कर दिया है। 5जी स्टैंडर्ड के लिए आईएमटी 2020 का नाम दिया गया है.
5जी के लिए विश्व की लगभग सभी प्रमुख कंपनियों ने कार्य करना चालू कर दिया है तथा 2019 तक 5जी नेटवर्क की शुरुआत करने का भरोसा दे चुकी है लेकिन अभी कुछ और समय का इंतजार करना पड़ेगा. आज कल कुछ मोबाइल कंपनिया अपने मोबाइल फ़ोन में 5G नेटवर्क की तकनीक का भी इस्तमाल करके फ़ोन बनाना शुरू कर दिया है. ताकि जैसे है भारत ने 5G नेटवर्क लांच होना तो मोबाइल इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा भूचाल आ जायेगा और और उनके 5G मोबाइल की बिक्री भी ज्यादा होगी.
दोस्तों मेरी यह पोस्ट कैसे लगी उसके लिए आप मुझे comment बॉक्स में लिख कर भेज सकते है तथा मेरी इस पोस्ट को अपने साथियों के साथ जरुर शेयर करे ताकि उसको भी जानकारी मिल सके. इस से जुड़े कोई भी प्रश्न आप पूछ सकते है. मिलते है एक नए पोस्ट के साथ जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है
हमारी अन्य पोस्ट को भी पढ़े ----
1. मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है - Mobile operating system kya hai
2. मोबाइल चोरी होने पर सबसे पहले क्या करे - What is the first thing to do if mobile is stolen
3. मोबाइल की स्पीड कैसे बढ़ाएं - How to increase mobile speed?
4. जानिए एंड्राइड की सीक्रेट ट्रिक्स - android secret tricks
FAQ
Q.1 1973 में कौन सा फोन बनाया गया था?
Ans. मोटोरोला के मार्टिन कूपर ने 3 अप्रैल, 1973 को एक प्रोटोटाइप डायनाटैक मॉडल (8000X) पर पहला प्रचारित हैंडहेल्ड मोबाइल फोन बनाया था।
Q.2 मोबाइल सेल फोन क्यों कहा जाता है?
Ans. सेल फोन का नाम सेलुलर नेटवर्क की अवधारणा से प्राप्त हुआ हैं।
Q.3 क्या बेसिक फोन स्मार्टफोन से ज्यादा सुरक्षित हैं?
Ans. जी हा, बेसिक फ़ोन स्मार्ट फ़ोन से ज्यादा सुरक्षित होते है



Leave a Comment