मोबाइल चोरी होने पर सबसे पहले क्या करे - What is the first thing to do if mobile is stolen

मोबाइल कैसे ट्रैक करे, सिम कार्ड ब्लाक करना, UPI एप्प बंद करना, CEIR पोर्टल, FIR दर्ज करना, ऑनलाइन पेमेंट, ट्रैक मोबाइल, सिक्योर डाटा (How to Track Mobile, Block SIM Card, Block UPI App, CEIR Portal, Register FIR, Online Payment, Track Mobile, Secure Data)



What is the first thing to do if mobile is stolen

 

दोस्तो, क्या आप जानते हैं कि अगर हमारा मोबाइल चोरी हो जाये तो आपको कितना बड़ा नुकशान हो सकता है मोबाइल चोरी होने के बाद आप नया मोबाइल तो खरीद सकते है लेकिन आप उसके पुराने मोबाइल के डाटा को वापिस नही ला सकते या फिर आपके बैंक डिटेल्स या UPI PIN, id, Password आदि को सुरक्षित नही कर सकते है क्योकि आज कल चोर मोबाइल चोरी करने का एक ही उद्देश्य है पैसे कमाना. चाहे वो आपके मोबाइल को बेच कर कमाये या फिर आपके बैंक की डिटेल्स से आपके खाते साफ़ करे. आज कल सबसे ज्यादा लोग ऑनलाइन पेमेंट या ट्रान्सफर का कार्य करते है. तथा सारी डिटेल्स अपने मोबाइल में रखते है. जिसके कारण आपके मोबाइल से डाटा चोरी होने का खतरा ज्यादा रहता है.

आज हम आपको यह बताएँगे कि अगर आपका मोबाइल चोरी या घुम हो जाता है तो सबसे पहले आप क्या करना चाहिए, क्या नही और क्या करने से आपका डाटा या बैंक डिटेल्स सुरक्षित रह सकते है. या डेटा का गलत इस्तेमाल होने से कैसे रोक सकते हैं।


मोबाइल चोरी होने पर सबसे पहले क्या करे

सबसे पहले तो इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सावधान रहना बहुत जरूरी है। थोड़ी से गलती की वजह से आपको बहुत ही बड़ा नुकशान उठना पड़ सकता है. क्या मोबाइल चोरी होते ही आपको पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी चाहिए, में कहूँगा नही. क्योंकि सबसे पहले आपके डाटा को सुरक्षित करना बहुत ही आवश्यक है उसके बाद आप पुलिस में शिकायत दर्ज करवा सकते है, इसके लिए आपको नीचे दिए गये कार्य को करना चाहिए.   

अपने सिम कार्ड को ब्लॉक कर दें - Block your SIM card

सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण कार्य यह है कि आपके सिम कार्ड को बंद करवाना. क्योकि आपके मोबाइल में जितने भी बैंक या UPI एप्प है वो सारे आपके मोबाइल नंबर से जुड़े हुए है. उससे OTP प्राप्त करके कोई भी चोर आपके बैंक से पैसे चोरी कर सकता है. इसलिए सबसे पहले सिम कार्ड ब्लाक करना बहुत जरुरी है उसके लिए आप कंपनी के कस्टमर केयर में या फिर नजदीक किसी कस्टमर केयर सेंटर में जा के अपनी सिम को ब्लाक करवा सकते है आप जब चाहे नया सिम लेकर, वही पुराना नंबर वापिस ले सकते है उसके लिए कुछ समय लग सकता है लेकिन आपकी गोपनीयता और मोबाइल वॉलेट कहीं सुरक्षा अधिक महत्वपूर्ण हैं।

मोबाइल नेट बैंकिंग सर्विसेज को बंद करवा दें - Block access to mobile net banking services

चोरी किये गए मोबाइल से चोर आपके मोबाइल नेट बैंकिंग का गलत उपयोग कर सकते है वो आपके फोन को रिकवर या हेक करके आपके बैंक डिटेल्स तक आसानी से पहुंच सकते हैं इसलिए बैंक सर्विसेज को उस समय बंद करवा देना बहुत जरूरी है। उसके लिए आप अपने बैंक में कॉल करके या खुद बैंक में जाकर मोबाइल नेट बैंकिंग बंद करवा दे. जिससे रजिस्टर्ड नंबर पर OTP नही आएगी और चोर बिना OTP के कोई भी ट्रांसफर नहीं कर सकता है। या बैंकिंग सर्विस का उपयोग नही कर सकता है. जिस से आपके डाटा और बैंक में जमा पैसे सुरक्षित रह सकते है.


UPI पेमेंट को डीएक्टिवेट करें - Deactivate UPI payment


जब आप सिम कार्ड को ब्लाक या मोबाइल नेट बैंकिंग को बंद करवाने जा रहे हो तब आपको साथ साथ एक कार्य और करना चाहिए की आपके जितने भी UPI पेमेंट के एप्प या फिर कोई ऑनलाइन सर्विस है उनको आप सबसे पहले डीएक्टिवेट यानि बंद करवा दे. क्योकि चोर अगर आपके नेट बैंकिंग से चोरी कर सकता है तो वो UPI पेमेंट करने वाले एप्प से भी आपके डाटा या पैसे चोरी कर सकता है उसके लिए आप सबसे पहले आपके UPI पेमेंट वाले एप्प को किसी दुसरे मोबाइल में चालू करके, आपके id पासवर्ड को बदल दे या फिर UPI PIN को डीएक्टिवेट कर दे.  

सभी मोबाइल वॉलेट्स को ब्लॉक कर दें - Block all mobile wallets


आज कल ऑनलाइन पेमेंट के लिए गूगल पे, फ़ोन पे, paytm और भी अन्य एप्प का बहुत ही ज्यादा उपयोग हो रहा है अगर वो किसी गलत हाथ लग जाये तो आपकी ज़िन्दगी भर की कमाई एक मिनट में साफ़ हो सकती है इन एप्प से जितना काम आसान हो रहा है उतना ही ज्यादा आपके लिए खतरा भी बनता जा रहा है. अगर आपका मोबाइल चोरी हो जाता है तो आप एप्प से सम्बंधित हेल्प डेस्क से संपर्क करके आपके एप्प को बंद करवा दे. और सुनिश्चित करें कि जब तक आप किसी नए मोबाइल पर आपके वॉलेटस को फिर से इनस्टॉल करके सेट नहीं करते हैं, तब तक आपके वॉलेटस को किसी से एक्सेस नहीं करने दिया जाये.
 

पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाएं - Go to the police file a report.

 
जब आप ऊपर दिए गए सारे कार्य कर लेते हैं तो उसके बाद आप पुलिस को चोरी हुए मोबाइल की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज करवा सकते है. उसके लिए आपके मोबाइल का बिल, IMEI नंबर, मोबाइल नंबर आदि की आवश्यकता पड़ सकती है उनको साथ ले जाकर, अपने नजदीक ही पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवा दे. साथ ही एफआईआर की एक कॉपी उनसे ले लें। ताकि अगर आपके मोबाइल का या बैंक खाते का दुरूपयोग होता है तो आप उस एफआईआर की कॉपी से क़ानूनी कार्यवाही में मदद मिलेगी. साथ ही आपके डाटा और पैसे को वापिस पा सकते है. 



CEIR वेबसाइट की मदद से मोबाइल ट्रैक करना - Mobile Tracking Using CEIR Website

इस पोर्टल का नाम दूरसंचार विभाग के द्वारा CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) रखा गया है. यदि आपका मोबाइल गुम या चोरी हो जाता है तो आप इस पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है. अगर आपके दुवारा दी गई जानकारी या शिकायत सही है तो दूरसंचार विभाग उस नम्बर को ब्लॉक कर देगा. जब आप पुलिस में एफआईआर करवा लेते है तो उसके बाद इस पोर्टल पर मोबाइल फोन के IMEI नंबर और एफआईआर की डिटेल्स डाल कर उस मोबाइल को ट्रैक कर सकते है. क्योकि इस पोर्टल पर सभी हैंडसेट की जानकारियां को अपलोड कर दी गयी है. इसके लिए आप नीचे दी गई स्टेप को फॉलो करना पड़ेगा.

1. FIR रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही आप इस CEIR वेबसाइट पर विजिट करे.

2. इस पोर्टल पर आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे. Block/Lost Mobile, Check Request Status और Un-Block Found Mobile।

3. चोरी हुए मोबाइल के लिए आपको Block/Lost Mobile पर क्लिक करे. 

4. अगर चोरी हुआ मोबाइल वापस मिल गया है, तो Un-Block Found Mobile ऑप्शन पर क्लिक करें।

5. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, स्मार्टफोन का मॉडल नंबर और मोबाइल का बिल अपलोड करना होगा। उसके बाद आपके फ़ोन को ट्रैक किया जायेगा. उसकी लोकेशन या उसका उपयोग करने वाले का पता लगाया जायेगा. इस तरह से आप अपने मोबाइल को ट्रैक या वापिस पा सकते है. 


चोरी हुए मोबाइल को गूगल के द्वारा कैसे खोजे - How To Find Stolen Mobile By Google

आप बिना CEIR पोर्टल की मदद से भी आप अपने मोबाइल को ट्रैक कर सकते है उसके लिए आपके पास कंप्यूटर होना चाहिए. अगर नही है तो आप किसी अन्य मोबाइल से भी अपने चोरी हुए मोबाइल को खोज सकते है. उसके लिए आपको मोबाइल में एक Google Find my device नाम का एप इनस्टॉल करना होगा. एप्प में आपको अपनी जीमेल आईडी से लॉग इन करना है. लॉग इन करने के बाद आपको गूगल मैप में आपके मोबाइल की लोकेशन दिखाई देगी, लेकिन इसके लिए आपका मोबाइल ऑन रहना चाहिए. यहाँ पर आपको तीन आप्शन दिखाई देंगे. जिस से आप अपने मोबाइल ओ कंट्रोल कर सकते है 


https://www.google.com/android/find



1. Play Sound - इस आप्शन पर क्लिक करने पर आपके चोरी हुए मोबाइल में रिंग बजेगी. जिस से चोर को पता चल जायेगा की उसको ट्रैक किया जा चूका है या ट्रैक कर रहे है. कभी कभी यह आप्शन आपके घुम हुए मोबाइल में करके रिंग करके ढूढ सकते है.

2. Secure Device - इसके दुवारा आप अपने गूगल account को लॉक या लॉगआउट कर सकते है तथा चोरी या घुम हुए मोबाइल की स्क्रीन पर कोई भी सन्देश दिखा सकते है ताकि चोर को वोर्निंग दे सकते है.  

3. Erase Device - इस आप्शन से आप चोरी हुए फ़ोन से सारे डाटा को डिलीट या मिटा सकते है ताकि उसका गलत इस्तमाल नही हो सके.



दोस्तों मेरी यह पोस्ट कैसे लगी उसके लिए आप मुझे comment बॉक्स में लिख कर भेज सकते है तथा मेरी इस पोस्ट को अपने साथियों के साथ जरुर शेयर करे ताकि उसको भी जानकारी मिल सके. इस से जुड़े कोई भी प्रश्न आप पूछ सकते है. 


FAQ

Q.1 पुलिस मोबाइल को कैसे ट्रैक करती है?

Ans.  पुलिस में चोरी हुए मोबाइल फोन की रिपोर्ट लिखवाने के बाद, पुलिस उस मोबाइल के IMEI नंबर की मदद से मोबाइल फोन को ट्रैक करते है।


Q.2 क्या बंद होने पर फोन को ट्रैक किया जा सकता है?

Ans. हवाई जहाज मोड में होने पर आपके फोन को ट्रैक किया जा सकता है। मोबाइल बंद होने की लास्ट location को ट्रैक किया जा सकता है.


Q.3 क्या पुलिस बिना सिम कार्ड के फोन ट्रैक कर सकती है?

Ans. हाँ! आईफोन हो या एंड्रॉइड सभी को बिना सिम कार्ड या नेटवर्क के ट्रैक किया जा सकता है । फिर भी सटीक जानकारी के लिए उन्हें एक सुरक्षित वाई-फाई कनेक्शन की आवश्यकता होती है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.