मोबाइल की स्पीड कैसे बढ़ाएं, एंड्राइड फोन की स्पीड कैसे बढे जाती है, मोबाइल की स्पीड बढ़ाने का सही तारिका, मोबाइल को फास्ट कैसे बनाया जाता है, मोबाइल की स्पीड कैसे बढ़ाए, मोबाइल की स्पीड बढ़ाने के तारिके (mobile ki speed Kaise Badhaye Jati Hai, Android
phone ki speed Kaise Badhaye Jati Hai, mobile ki speed badhane ka Sahi tarika,
mobile ko fast kaise banaya jata hai, Mobile Ki Speed Kaise Badhaye, Mobile Ki Speed Badhane Ke Tarike) how to increase mobile speed, how to increase speed of android phone, right way to increase mobile speed, how to make mobile fast, how to increase mobile speed, ways to increase mobile speed.
मोबाइल की स्पीड कैसे बढ़ाएं
दोस्तों आपने देखा होगा कि जब हम नया
फोन खरीदते हैं तो वह बहुत अच्छा और फ़ास्ट चलता है, लेकिन जैसे-जैसे मोबाइल पुराना होता जाता है वैसे-वैसे उसकी स्पीड कम होती जाती
है और वो हैंग भी होने लगता है जिससे चलाने में बहुत परेशानी होती है. मोबाइल पहले
जैसे फ़ास्ट नहीं चलता है जब भी कोई एप्प चलाते है तो वह बहुत ही स्लो चलता है या
उसको ओपन होने में समय लगता है यदि आपको इस तरह की सब समस्याएं से छुटकारा पाना है तो हमारी इस पोस्ट को पूरा
पढ़े. आज में आपको कुछ ऐसी टिप्स और ट्रिक बताने वाला हूँ, जिससे आपका मोबाइल सुपर फ़ास्ट चलने लगेगा और उसमे हंग होने की समस्या भी नही
रहेगी. आज कल सभी स्मार्टफोन का इस्तमाल करते है लेकिन उनमे स्लो स्पीड की समस्या बहुत होती है, लेकिन आज इस पोस्ट को पढने के बाद आपके
मोबाइल की समस्या दूर हो जायेगी, तो आप इस
पोस्ट को पूरा पढ़े. आज में आपको कुछ एसी ट्रिक बताऊंगा जिस से आपका
मोबाइल अच्छे से काम करने लग जायेगा. तो चलिए जानते है वो कौनसी-कौनसी ट्रिक से
जिससे हम अपने मोबाइल को सुपर फ़ास्ट बना सकते है
इस टिप्स और ट्रिक्स से बनाये आपके मोबाइल को सुपर फ़ास्ट.
1. मोबाइल के लेटेस्ट
सॉफ्टवेयर डाउनलोड या अपडेट करें - Download or update latest mobile software.
दोस्तों अगर आपको मोबाइल स्लो चल रहा है, तो उसका एक कारण यह
भी हो सकता है कि आपके मोबाइल का सॉफ्टवेयर अपडेट नही हुआ हो. इसके लिए सबसे पहले
यह चेक करें कि क्या कोई नया एंड्रॉइड अपडेट आया है या नही. अगर नया एंड्रॉइड
अपडेट आया है, तो उसे जल्द ही डाउनलोड करके इंस्टॉल करे। किसी भी
मोबाइल में मैनुअली सॉफ्टवेयर को अपडेट करने लिए आपको मोबाइल की Settings
में जाना होगा। फिर software updates पर क्लिक करें। इसके
बाद download
and install पर जाकर अपडेट कर सकते हैं। नया अपडेट इनस्टॉल करने
से आपके मोबाइल में नए features आ जायेंगे और पुरानी फाइल सारी अपडेट हो जाएगी, जिससे आपके मोबाइल की स्पीड अच्छी हो जाएगी.
2. Widgets को डिसेबल कर दें - Disable Widgets.
जब भी हम किसी एप्प को इनस्टॉल करते है तो वो होम स्क्रीन पर भी दिखाई देते
है और फोन को Widgets से भर देते हैं, सबसे पहले आपके मोबाइल की Home screen पर जितने भी एप्प या Widgets दिखाई देते है या फिर आप ज्यादा उपयोग करते है उनको ही रखे, बाकि सभी को होम screen से हटा दे. जिससे मोबाइल की Home Screen लोड कम रहेगा और मोबाइल की Performance भी अच्छी हो जाएगी।
3. मोबाइल एनिमेशन सेटिंग्स को बदले - Change mobile animation settings.
मोबाइल
में जब भी हम किसी भी ऐप को ओपन करते हैं तो एक एनिमेशन होता है अगर एनिमेशन की स्पीड स्लो कर रखी है तो एप्स को ओपन होने में समय
लगता है या मोबाइल की
प्रोसेसिंग को सही करने के लिए एनिमेशन सेटिंग्स में बदलाव करने की आवश्यकता होती
है। इसके लिए आपके मोबाइल में सबसे पहले डेवलपर ऑप्शन ऑन करना होगा। उसके लिए आप मोबाइल की Settings में जाएं, फिर About
Phone पर क्लिक करें। इसके बाद आपको Software information
पर जा कर Build Number पर 6 से 7 बार क्लिक करना होगा। ऐसा करने
पर आपके स्मार्टफोन में डेवलपर ऑप्शन चालू हो जायेगा । इसके बाद फिर से सेटिंग्स
में जाये और डेवलपर ऑप्शन में जाकर एनिमेशन सेटिंग में बदलाव करना होगा। यहां पर
आपको window animation, Transition
animation, Animator Duration scale आदि के आप्शनदिखाई देंगे. उन सभी के
animation scale 1x पर सेट किए हुए नजर
आएंगे। इन सभी की वैल्यू को 0.5x पर सेट कर दें। जिससे
आपके मोबाइल की प्रोसेसिंग स्पीड बहुत फ़ास्ट हो जाएगी.
4. मोबाइल से लाइव वॉलपेपर को हटा दे - Remove live wallpaper from mobile.
मोबाइल को स्मार्ट और अच्छा दिखाने के लिए आप लाइव वॉलपेपर को लगते है जिस
से आपका मोबाइल के सारे एप्प, थीम्स, व्यू सभी स्मार्ट दिखाई देता है लेकिन उसका नुकशान भी होता
है कि आपके मोबाइल की स्पीड कम हो जाती है साथ ही बैटरी ज्यादा खर्च होती है इस
लिए अगर आपने लाइव वॉलपेपर लगा रखा हुआ है, तो उसे तुरंत हटा दें. मोबाइल के साथ आये वॉलपेपर को ही लगाये. आपको हमेशा लाइव वॉलपेपर का यूज
करने से बचना चाहिए।
5. प्री- इंस्टॉल एप्स या बिना उपयोग के एप्प को अनइंस्टॉल कर दें - Uninstall pre-installed apps or unused apps.
हम जब नया एंड्राइड स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो उसमें कुछ एप्स
पहले से ही इंस्टॉल मिलते हैं। जिनका ज्यादा उपयोग नही होता है ये एप्प आपके
मोबाइल की मेमोरी स्पेस को घेरते है और बैटरी को भी खर्च करते है जिसके कारण आपके
फोन की स्पीड को कम कर देते हैं। इसके लिए जो एप्प इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो उनको अनइंस्टॉल कर
दें। या फिर कुछ एप्प जिनका ज्यादा इस्तमाल नही होता है उनको आप स्लीप मोड में भी कर
सकते है फिर आप जब चाहे उन एप्प को चालू करके इस्तमाल कर सकते है.
6. Cache Junk File को डिलीट करना - Deleting the Cache Junk File.
दोस्तों हम जितनी भी एप्प को
मोबाइल में हर रोज चलाते है वो आपकी कई फाइल्स को बैकग्राउंड में बनाते रहते है
जिसके कारण कभी एप्प अचानक चलते-चलते बंद हो जाती है या फिर हैंग हो जाते है। जो भी App आप ज्यादा यूज करते हैं उसकी Cached File ज्यादा बनती है. मोबाइल में Cached
File जमा होने से रेम की ममोरी स्पेस फुल हो जाती है जिसके कारण मोबाइल स्लो हो जाता है या एप्प चलने में समय लेता है ऐसे में अपने फोन की स्पीड को बरकरार रखने के लिए,
आपको नियमित रूप से एप्प की Cache
फाइल्स को डिलीट करते रहना
चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ फोन की रेम भी खाली होती है, बल्कि ये आपके फोन की
स्पीड को भी बढ़ा देते है। cached file को क्लियर करने के
लिए फ़ोन की सेटिंग में जा करके, डिवाइस केयर पर क्लिक करे, अब यहाँ पर optimize now पर क्लिक करे. इससे जितने भी
background एप्प चल रहे होंगे, वो सारे बंद हो जायेंगे. आप Cached
Data को एप्लीकेशन
मैनेजर में जाकर भी क्लियर कर सकते हैं.
7. मोबाइल की फैक्ट्री रीसेट करना - Factory reset mobile.
अगर ऊपर बताई गई सारी ट्रिक से भी आपका मोबाइल फ़ास्ट नही चलता है तो आप इसके लिए फैक्ट्री रीसेट करना बेहद जरूरी हो जाता है। जब भी आप फैक्ट्री रीसेट करें, उससे पहले फोन का बैकअप जरूर ले लें। फैक्ट्री रीसेट करने के लिए Settings पर जाएं, फिर Backup & Reset पर क्लिक करें। इसके बाद आपको Factory Data Reset का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस के बाद Reset Phone पर जाकर Erase all data पर क्लिक करें। इसके आगे की स्टेप्स को फॉलो करें। फैक्ट्री रीसेट करने से आपके मोबाइल में जितनी पुरानी या बेकार फाइल होगी वो सारी डिलीट हो जाएगी. ये सारी प्रोसेस पूरी होने के बाद आपका फोन एक दम नया जैसा हो जायेगा और सुपर फास्ट चलने लगेगा। फैक्ट्री रीसेट करने से पहले इस बात का भी ध्यान रखें, फोन की बैटरी पुल चार्ज होनी चाहिए. क्योंकि मोबाइल की फैक्ट्री रीसेट होने में टाइम लग सकता है कही मोबाइल बंद नही हो जाये.
8. मोबाइल
फोन में इन्टरनेट स्पीड को बढ़ाये - Increase internet speed in mobile phone.
अगर आपके
मोबाइल में इंटरनेट धीमा चल रहा है तो इसके लिए सबसे पहले आप मोबाइल को
रीस्टार्ट कर करे, ऐसा करने से मोबाइल आपके नेटवर्क को दोबारा
से सर्च करता है जिससे डाटा स्पीड बढ़ जाती
है. अगर आप
मोबाइल को रीस्टार्ट
नहीं करना चाहते, तो डाटा को एक बार बंद करके दोबारा चालू करे.
दोस्तों ऊपर बताए गए
टिप्स और ट्रिक को फॉलो करके आप अपने मोबाइल की स्पीड को बढ़ा सकते हैं मै उम्मीद
करता हूं आप के लिए यह पोस्ट मोबाइल की स्पीड बढ़ाने में जरूर मददगार साबित होगी.
हमारी अन्य पोस्ट को भी पढ़े ----
1. मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है - Mobile operating system kya hai
2. मोबाइल चोरी होने पर सबसे पहले क्या करे - What is the first thing to do if mobile is stolen
3. जानिए एंड्राइड की सीक्रेट ट्रिक्स - android secret tricks
4. मोबाइल फोन का इतिहास 1973 से 2022 - History of mobile Phones 1973 to 2022
दोस्तों मेरी यह पोस्ट कैसे लगी उसके लिए आप मुझे कमेन्ट बॉक्स में लिख कर भेज सकते है तथा मेरी इस पोस्ट को अपने साथियों के साथ जरुर शेयर करे ताकि उसको भी जानकारी मिल सके. इस से जुड़े कोई भी प्रश्न आप पूछ सकते है.
FAQ
Q.1 मोबाइल स्लो चलने का कारण क्या है?
Ans. आपके फोन स्लो चलने के बहुत से कारण हो सकते है जैसे सॉफ्टवेयर का अपडेट न होना, virus का आना, नेटवर्क की समस्या, मोबाइल में डाटा का लोड ज्यादा होना, मोबाइल की RAM कम होना आदि.
Q.2 क्या मोबाइल का हेंग होना या स्लो होना एक ही प्रॉब्लम होती है?
Ans. जी हा, मोबाइल का हेंग होना या स्लो चलना एक जिसे प्रॉब्लम की वजह से होती है.
Q.3 टच स्पीड कैसे बढ़ाएं?
Ans. आपके Mobile की Home screen पर कम से कम Widgets रखें। Home Screen पर Live Wallpaper को हटा दे । इससे आपके मोबाइल टच की स्पीड बढ़ जाएगी.
Leave a Comment