जानिए एंड्राइड की सीक्रेट ट्रिक्स - android secret tricks
android secret tricks, Install/Uninstall app, manage default app, Notification customize in Hindi, mobile tips & trick in Hindi, save the mobile data in Hindi, bloat ware app, Antivirus update, Offline google maps, automatic mobile lock/unlock in Hindi , digital well being Features kya hota hai in Hindi. (ऐप इंस्टॉल/अनइंस्टॉल करें, डिफॉल्ट ऐप को मैनेज करें, नोटिफिकेशन को कस्टमाइज़ करें हिंदी में , मोबाइल टिप्स और ट्रिक हिंदी में, मोबाइल डेटा को सेव करें हिंदी में, ब्लोट वेयर ऐप, एंटीवायरस अपडेट, ऑफलाइन गूगल मैप्स, ऑटोमैटिक मोबाइल लॉक/अनलॉक इन हिंदी , डिजिटल वेल बीइंग फीचर्स क्या होता है हिंदी में)
जानिए एंड्राइड की सीक्रेट ट्रिक्स - Android secret tricks
नमस्कार, दोस्तों आज मै एक बार फिर नए पोस्ट के साथ हाजिर हु. जो आपके लिए बहुत खास और फायदेमंद होने वाली है दोस्तों आज दुनिया भर में एंड्रॉइड बहुत तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इसमें गूगल हमेशा नए फीचर्स जोड़ता रहता है और आपको इसके बारें में हमेशा अपडेट जानकारी रखनी होती है लेकिन फिर भी एंड्रॉइड में एसे बहुत सारे फीचर्स है, जिनके बारे हम कुछ नहीं जानते या फिर उनका इस्तेमाल मोबाइल में केसे होता है वो नही जानते है
दोस्तों आप लोगों के मन में हमेशा यह सवाल रहता है कि एंड्रॉइड स्मार्टफोन सबसे अच्छा होता हैं या फिर आईफोन होता हैं। लेकिन में आपको बताऊ तो एंड्रॉइड फोन सबसे अच्छा है क्योकि आज भी एंड्रॉइड फोन में ऐसे फीचर्स आते हैं जो आईफोन में नहीं मिलते है। आज में आपको एंड्रॉइड फोन के ऐसे फीचर्स के बारे में बताने वाला हु जिनका इस्तेमाल करके आप अपने स्मार्टफोन को ज्यादा बेहतर बना सकते हैं।
आज हम android secret tricks के बारे में जानेंगे, जिनका इस्तमाल करके आप अपने फोन को बेहतर बना सकते है। या एसा कह सकते है कि आपके मोबाइल के चार चाँद लग जायेंगे.
1. अनचाहे ऐप्स को अनइंस्टॉल करें - Uninstall unwanted apps.
हम जब नया एंड्राइड स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो उसमें कुछ एप्स पहले से ही इंस्टॉल मिलते हैं।जैसे कि मैप्स, इमेल, ब्राउजर, इन्टरनेट, Zipped एप्प, गेम लांचर आदि बहुत सारे एप्प मिलता है, जिनमें से आप कुछ को पसंद करेंगे और कुछ की आपको जरूरत नहीं होगी। ये एप्प आपके मोबाइल की मेमोरी स्पेस को घेरते है और बैटरी को भी खर्च करते है जिसके कारण आपके फोन की स्पीड को कम कर देते हैं। इसके लिए जो एप्प इस्तेमाल नहीं करते हैं, ऐसी ऐप्स को आप डिसेबल कर सकते हैं, जिससे वह इंटरफेस पर नजर नहीं आएंगी और रिसोर्स सिस्टम को फ्री कर देंगी। या फिर कुछ एप्प जिनका ज्यादा इस्तमाल नही होता है उनको आप स्लीप मोड में भी कर सकते है फिर आप जब चाहे उन एप्प को चालू करके इस्तमाल कर सकते है.
2. वेब से ऐप्स को इंस्टॉल करें - Install apps from the web
यह एंड्रॉइड का सबसे ज्यादा शानदार फीचर है। इसमें आपके फोन में कोई भी ऐप इंस्टॉल करने के लिए आपके पास अपना फोन जरूरी नहीं होता है। यानि आप बिना फ़ोन
के कोई भी एप्प आप वेब से इनस्टॉल कर सकते है इसके लिए आपको कंप्यूटर के वेब ब्राउजर में जाकर गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना है। और
अपनी मेल आई डी को लॉगइन करना है जो आपके फोन में लॉगिन है। अगर अकाउंट में एक से ज्यादा एंड्रॉइड फोन हैं तो इंस्टॉल करने के लिए आप उन्हें लिस्टेड देखेंगे। अब आपको जो
भी एप्प इनस्टॉल करना है उसको कर सकते है. वो सारे एप्प आपके मोबाइल में इनस्टॉल
हुए दिखाई देंगे. हे ना कमाल का फीचर.
3. नोटिफिकेशन को कस्टमाइज करें - Customize Notifications
4. मोबाइल डेटा की बचत करना - Save mobile data
क्या आप मोबाइल को चलाते चलाते बहुत कम समय में ही आपके डाटा ख़तम हो जाते है या आप डाटा का यूज़ कम करते है फिर भी आपके डाटा जल्दी ख़तम हो जाते है तो आप ये ट्रिक अपनाये जिससे आपके डाटा की बचत होगी. आपको अपने मोबाइल की सेटिंग में जाकर के कनेक्शन आप्शन पर क्लिक करे. उसके बाद आप data usage पर क्लिक करे. यहाँ पर आपको डाटा की सारी details मिल जाएगी. आपने कितना डाटा इस्तमाल किया है या कोनसा एप्प ज्यादा डाटा खा रहा है जो एप्प ज्यादा डाटा यूज़ कर रहा है आप उसके लिए डाटा लिमिट सेट कर सकते है जैसे ही वो एप्प उस लिमिट से ज्यादा डाटा यूज़ करेगा. आपका डाटा ऑटोमेटिक डिसेबल हो जायेगा. इसके अलावा आप data Sever और Ultra data saving mode को सेट कर सकते है जिससे आपके डाटा कम खर्च होंगे और डाटा की बचत होगी.
5. मोबाइल का स्टोरेज बढ़ा सकते हैं - Can increase mobile storage
मोबाइल में आज कल सभी को स्टोरेज की समस्या आती है क्योकि आज हर प्रकार के डाटा अपने मोबाइल में ही सेव करते है इसलिए आज के एंड्रॉइड स्मार्टफोन में सबसे बढ़ी खासियत यह है कि इसमें स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। जबकि आईफोन में एसा नहीं कर सकते है। एंड्रॉइड फोन के इस फीचर से आप अपने मोबाइल में ज्यादा फोटो, विडियो, एप्प और अन्य डाटा को रख सकते हैं। तथा डाटा को दूसरी डिवाइस पर ट्रांसफर भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने मोबाइल को किसी और मोबाइल अन्य एक्सटर्नल यूएसबी स्टोरेज ड्राइव से कनेक्ट कर के उसकी फाइल्स को देख सकते है एंड्रॉइड स्मार्टफोन में यूएसबी-सी पोर्ट से आप टाइप-सी कनेक्शन के साथ यूएसबी फ्लैश मेमोरी ड्राइव को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से आप आपने मोबाइल का स्टोरेज बढ़ा सकते है.
हमारी अन्य पोस्ट को भी पढ़े ----
1. मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है - Mobile operating system kya hai
2. मोबाइल चोरी होने पर सबसे पहले क्या करे - What is the first thing to do if mobile is stolen
3. मोबाइल की स्पीड कैसे बढ़ाएं - How to increase mobile speed?
4. मोबाइल फोन का इतिहास 1973 से 2022 - History of mobile Phones 1973 to 2022
6. मोबाइल एंटीवायरस इंस्टॉल करे - Install mobile antivirus
आप सभी जानते होंगे की एंड्रॉइड स्मार्टफोन ज्यादा सुरक्षित नही होता है इसमें कोई भी हैकर या मैलवेयर आपके मोबाइल में घुस सकता है और आपके डाटा को चोरी या नुकशान पंहुचा सकता है जबकि आईफोन बहुत ही सुरक्षित होता है. लेकिन फिर भी गूगल ने एंड्रॉइड स्मार्टफोन को काफी ज्यादा सेफ्टी प्रदान की है, उसके बाद भी कुछ न कुछ खतरा रहता है। इसलिए आपके मोबाइल में अच्छा वाला एंटीवायरस इनस्टॉल होना बहुत ही आवश्यक है गूगल प्ले स्टोर से आप एंटीवायरस को इनस्टॉल कर सकते है जैसे AVG, Avast, Quick Heal, Kaspersky आदि बेस्ट एंटीवायरस है ये एंटीवायरस आपके मोबाइल को स्कैन करके वायरस, मैलवेयर या अन्य बेकार फाइल को डिलीट करता है और डिवाइस को सुरक्षित रखते है
7. ब्लोटवेयर एप्प को बंद या अनइंस्टॉल करना - Disable/Uninstall Bloat ware
आप जब नया मोबाइल खरीद कर लाते है तो मोबाइल कंपनी या मैन्युफैक्चरर कुछ एसे ऐप्स को एंड्रॉइड फोन में लोड कर देते है। जिनका ज्यादा उपयोग नही होता है इन ऐप्स को ब्लोटवेयर या सिस्टम एप्प कहते है। जिनको आप इस्तमाल नहीं करते है तो वो आपके मोबाइल में एक भीड़ की तरह होते है जो आपके मोबाइल में मेमोरी को घेरते है और मोबाइल की बैटरी को भी खर्च करते है। एसे आप नही चलाते है फिर भी ये बैकग्राउंड में चलते रहते है इन ब्लोटवेयर ऐप्स में से कुछ को रिमूव किया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर ऐप्स रिमूव नहीं होते। आप इनको डिसेबल या फ़ोर्स स्टॉप तो कर सकते है। जिससे ये आपके मोबाइल के बैकग्राउंड में रन नही होंगे और बैटरी भी ज्यादा चलेगी.
8. डिफ़ॉल्ट ऐप्स मैनेज करें - Manage Default Apps
गूगल ने एंड्रॉइड फ़ोन चलाने वाले यूजर के लिए एक अच्छा फीचर दिया है कि आप ब्राउज़र, फोन या मैसेज की तरह अन्य किसी भी एप्प को डिफॉल्ट एप्प बना सकते है। इसके लिए आप सेटिंग में जाकर के एप्प आप्शन को चुने, यहाँ पर आप choose default apps पर क्लिक करे और Clear defaults कर दे। एंड्रॉइड में डिफ़ॉल्ट ऐप्स को बदल सकते है।
9. डिजिटल वेलबीइंग फीचर्स इस्तेमाल करें - Use Digital Wellbeing Features
दोस्तों आज कल लोग बहुत ही ज्यादा मोबाइल चलाते है समय का ध्यान ही नही रहता है कि उनको कब खाना खाए, कब काम करना है या रेस्ट करना है रात भर जागकर मोबाइल चलाना, मैसेज करना, ये सब हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक होते जा रहे है। इस सब से बचने के लिए Android ने एक बेडटाइम मोड डिजिटल वेलबीइंग फीचर बनाया है। जो आपके फोन को एक तय समय पर साइलेंस या बंद करता है और स्क्रीन को ब्लैक-एंड-व्हाइट में भी चेंज करता है। अगर आपको लंबे समय तक स्क्रीन देखने के बाद आराम चाहिए तो आप अपने फ़ोन में बेडटाइम मोड को चालू कर दे. आप जिस समय पर सोना चाहते या रेस्ट करना चाहते है वो समय होते ही आपका मोबाइल बंद हो जायेगा. ताकि आ अपने फ़ोन से दूर हो सके. यह फीचर बहुत ही उपयोगी है. इसका इस्तमाल करके जरुर देखे.
10. Android में डू नॉट डिस्टर्ब सेटिंग्स चुनें - Choose Do Not Disturb Settings in Android
दोस्तों
आप Do Not
Disturb सुन कर ही पता चल गया होगा कि कोई
भी आपके परेशान नही करे या फिर अगर आप मोबाइल से कुछ समय के लिए शांति चाहते है
या एसी जगह पर बेठो हो जहा पर आपको कॉल, मेसेज आदि से कोई भी परेशान नही करे तो, गूगल ने इसके लिए अच्छा तरीका निकाला है वो Do Not Disturb आप्शन है इसको on करने से आपके मोबाइल में किसी प्रकार का कॉल, मेसेज या कोई भी notification नही
आएगा. इसके अलावा आप इसका इस्तमाल सोने के टाइम को भी सेट कर सकते है जैसे अगर आप
रात को 11 बजे सोते है और सुबह 6 बजे उठते है तो इस टाइम को आप Do Not Disturb mode
को सेट कर सकते है. यह फीचर
आपको मोबाइल चलाने की लत से भी छुटकारा या रेस्ट दिलाती है
11. ऑफ़लाइन गूगल मेप को सेव करना - Save Offline Google Maps
आपने ऑनलाइन google maps का इस्तमाल किया होगा. जो आपको लाइव लोकेशन या रास्ता बताता है. लेकिन अगर आप कही एसी जगह पर जा रहे हो, जहा पर नेटवर्क नही हो और आप रास्ता भूल जाये तो आप क्या करोगे. आज में आपको इस ट्रिक में बताऊंगा की आप ऑफलाइन google maps कैसे सेव कर सकते है. मैप को ऑफ़लाइन सेव करना काफी आसान है। इसके लिए आप गूगल maps पर जाये और सुनिश्चित करें कि फोन इंटरनेट से कनेक्ट है और आप गूगल में साइन इन है। उसके बाद टॉप में लेफ्ट मेनू को ओपन करे. यहाँ पर offline maps पर टेप करे. फिर आपको जिस एरिया की maps चाहिए उसे सेलेक्ट करे और लास्ट में download करके अपने मोबाइल में सेव रखे. इस offline maps को आप कही भी देख सकते है बिना नेटवर्क से भी यह maps आपको सही रास्ता दिखायेगा.
12. मोबाइल को ऑटोमेटिक अनलॉक सेट करना - Set Up Your Device for Automatic Unlock
आपने मोबाइल में पासवर्ड लॉक, पैटर्न लॉक, फिंगर लॉक और फेस लॉक का नाम सुना होगा या उसका इस्तमाल क्या होगा. इन लॉक का उपयोग आज कल सभी यूजर करते है लेकिन हर बार फोन को अनलॉक करना काफी परेशानी का काम होता है। आप स्मार्ट लॉक के साथ इस परेशानी से बच सकते हैं आपको पता नही है कि आपके मोबाइल में एसा भी लॉक है जो आपके साथ कोई डिवाइस साथ हो या किसी जब आपका डिवाइस एक निश्चित जगह में होता है या जब आप एक विशिष्ट ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट हो या जब आपका डिवाइस आपके चेहरे को पहचान कर लेता है तब ही वो आपके मोबाइल को अनलॉक करेगा. आपके डेटा को सुरक्षित रखने के लिए सिक्योर लॉक स्क्रीन का होना महत्वपूर्ण है। यह फीचर अधिकांश मोबाइल में security मेनू या फिर lock screen में होता है। स्मार्ट लॉक स्क्रीन सेट करने के लिए सेटिंग में जाये, फिर लॉक screen आप्शन पर टेप करे, यहाँ पर आपको स्मार्ट लॉक के तीन आप्शन मिलेंगे (1) On Body Detection (2) Trusted Places (3) Trusted devices आदि. आप इन तीनों से फोन को ऑटोमेटिक अनलॉक करने के लिए सेट कर सकते है।
दोस्तों ऊपर बताए गए टिप्स और ट्रिक को फॉलो करके आप अपने मोबाइल को शानदार बना सकते हैं मै उम्मीद करता हूं आप के लिए यह पोस्ट जरुर मददगार साबित होगी.

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
Leave a Comment