Facebook se paise kaise kamaye - फेसबुक से पैसे कैसे कमाए ?
Facebook se paise kaise kamaye
दोस्तों आजकल सभी सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं जिसमें फेसबुक का भी बहुत ही ज्यादा उपयोग किया जाता है ज्यादातर लोग फेसबुक पर फोटो, वीडियो, पोस्ट आदि की पोस्ट डालने के लिए उपयोग करते हैं क्या आपको पता है Facebook se paise kaise kamaye जा सकते हैं यह बहुत ही कम लोग जानते हैं आज के दौर में हर इंसान किसी न किसी तरह से पैसे कमाना चाहता है क्या आप भी फेसबुक से पैसा कमाना चाहते हैं फेसबुक से पैसे कमाने के कौन कौन से तरीके है। तो हम आज इस पोस्ट में आपको फेसबुक से पैसे कैसे कमाते हैं उसके बारे में सारी जानकारी देंगे. तो हमारी पोस्ट को पूरा पढ़े. दोस्तों आजकल आपके मित्र और रिस्तेदारों सभी फेसबुक से जुड़े हुए है। या उनका फेसबुक अकाउंट जरुर होगा। आप उनके साथ फोटो विडियो या कोई भी जानकारी अवश्य शेयर करते होंगे. बहुत सारे लोग दुसरो के stauts देखने के लिए फेसबुक चलाते है या तो बहुत सारे लोग मेमस या कॉमेडी करके लोगो का मनोरंजन भी करते है. इस से अच्छा है कि आप सिर्फ दिन के कुछ घंटे काम करके फेसबुक से अच्छा खासा पैसा कमा सकते है। फ़ेसबुक आजकल काफी ज्यादा लोकप्रिय एप्पलीकेशन है इसमें बहुत सारे फ़ीचर है जिस से आप हर रोज पैसे कम सकते है लेकिन बहुत सारे लोगो को यह पता नही होता है कि फेसबुक से कैसे पेज बना कर Facebook se paise kaise kamaye जा सकते है
Facebook से पैसे कमाने के आसान तरीके- facebook se paise kamane ke aasaan tarike.
पहला तरीका :- दोस्तों फ़ेसबुक से पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके है। उन में से सबसे आसान तरीका है पेड प्रमोशन है. पेड प्रमोशन से आप किसी कंपनी के सामान या सर्विस का विज्ञापन दिखा सकते है और उसके बदल में कंपनी आपको पैसे देती है. जिसमे आपकी कमाई 5,000 रू से लेकर के 5 लाख तक या इस से ज्यादा भी हो सकती है पेड प्रमोशन करने के लिए आपको फेसबुक अकाउंट होना चाहिए साथ ही एक फेसबुक पेज बना होना चाहिए. आपके फेसबुक अकाउंट पर जितने फॉलोवर होंगे तथा आपकी जितनी पोस्ट लाइक होगी उस हिसाब से कंपनी से आपको प्रमोशन मिलते हैं इसके अलावा जितना ज्यादा ट्रैफिक या लोग आपके पेज या एकाउंट पर आते है उस हिसाब से आपको कंपनीयो के विज्ञापन का प्रमोशन करने के लिए मिलते हैं। आपको फेसबुक अकाउंट में एक पेज बनाना होगा. साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगो को भी जोड़ना होगा.
दूसरा तरीका :- youtube की तरह फेसबुक पर भी विडियो अपलोड करके भी Facebook se paise kaise kamaye जा सकते है. इसके लिए फेसबुक की कुछ टर्म और कंडीशन को फॉलो करना पड़ता है जिसमे बाद ही आपका फेसबुक पेज monetization होगा. जिसमे तीन प्रकार की कंडीशन को पुरा करना पड़ेगा.
- आपको अपने फेस बुक पेज पर 10,000 follower बनाने होंगे.
- आपके फेसबुक पेज पर कम से कम 5 विडियो अपलोड करने होने चाहिए.
- आपको 2 महीने के अंदर 10,000 मिनिट का विडियो देखे जाने चाहिए.
ये तीनो कंडीशन पूरी करने के बाद आप फेसबुक पेज को monetization के लिए apply कर सकते है. monetize होने के बाद आपके विडियो पर विज्ञापन दिखाए जायेंगे जिस से आपको पैसे मिलते है यह पैसे कमाने का बहुत ही आसान और अच्छा तरीका है.
तीसरा तरीका :- Affiliate Marketing करके पैसे कमाना. एफिलिएट मार्केटिंग में किसी प्रोडक्ट या सर्विस का एफिलिएट link बना करके, उसे आप अपने फेसबुक पेज या एकाउंट पर प्रमोशन करा सकते है मतलब आपको किसी भी प्रोडक्ट का लिंक अपने फेसबुक पर शेयर करना होता है उस लिंक से जैसे ही कोई सामान ख़रीदता है आपको उसका कमीशन मिल जाता है यह कमीशन अलग-अलग प्रोडक्ट के ऊपर अलग-अलग तरह का होता है यह कमीशन आपको 2 % से लगा कर के 11 % तक मिल सकता है एफिलिएट मार्केटिंग से आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते है. इसलिए भी आपको फेसबुक पेज बनाना होगा और उसकी सारी सेटिंग सेट करने के बाद आपको जिस किसी भी कंपनी का सामान बेचना है उसका लिंक आपके फेसबुक पेज पर शेयर करके पैसे कम सकते है
चोथा तरीका :- memes मार्केटिंग से पैसे कमाना. मेंस मार्केटिंग आजकल काफी ज्यादा लोकप्रिय है इसके लिए आपको फेसबुक पर एक memes का पेज बनाना होता है। फेसबुक पर memes पेज से काफी ज्यादा प्रोडक्ट की मार्केटिंग कर सकते है। आजकल बहुत सारी कंपनियां मेंस मार्केटिंग पर पैसा लगा रही है वह अपने प्रोडक्ट को सोशल मीडिया के दुवारा सभी लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जिस का सबसे आसान तरीका मेंस मार्केटिंग है अगर आपके memes पेज या ग्रुप मैं काफी ज्यादा फ़ॉलोवर है और आप अगर एक अच्छे memes creator है तो आप memes मार्केटिंग करके काफी ज्यादा पैसे कमा सकते है मेंस मार्केटिंग में आपको उस कंपनी के प्रोडक्ट का मैम बनाकर के अपने फेसबुक पेज या ग्रुप में शेयर करना होता है अगर उस कंपनी का प्रोडक्ट वायरल हो जाता है तो कंपनी आपको अच्छा खासा पैसा देती है
इसके अलावा आप फेसबुक पर क्रॉस प्रमोशन और सोशल मीडिया मैनेजर का काम करके भी पैसे कमा सकते है आप अगर गेम खेलने के शौकीन है तो आप फेसबुक पर गेम खेल कर भी अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं इसके लिए आपको फेसबुक पर अपना एक गेमिंग पेज बनाना होता है जहां पर आप गेम खेलकर या फिर किसी से गेम खेलवा कर पैसे कमा सकते है इसलिए आप अपने यूटुब चैनल से ट्रैफिक ला सकते है इसमें आप जितने गेम जीतते, उस हिसाब से आपको पैसे मिलते जाते हैं.
हमारी अन्य पोस्ट को भी पढ़े ----
1. मोबाइल चोरी होने पर सबसे पहले क्या करे - What is the first thing to do if mobile is stolen
2. मोबाइल की स्पीड कैसे बढ़ाएं - How to increase mobile speed?
3. जानिए एंड्राइड की सीक्रेट ट्रिक्स - android secret tricks
4. कस्टम क्लीयरिंग एजेंट कौन होता है - Who is a Custom Clearing Agent
5. शिपिंग लाइन क्या होती है - What is a shipping line
6. ई-वे बिल क्या होता है - What is a e-Way Bill
क्या आपको पता है खुद फेसबुक कैसे पैसे कमाता है ?
दोस्तों आपने फेसबुक से पैसे कमाने के बारे में तो अभी आपने पढ़ा है लेकिन क्या आपको पता है कि फेसबुक कैसे पैसे कमाता है यह सवाल आप सभी के मन मे सवाल जरूर आता होगा. दोस्तों फेसबुक दो तरीके से पैसे कमाता है पहला तरीका है फेसबुक के जितने भी यूजर हैं वह जितनी देर फेसबुक पर समय बिताते हैं यहां से फेसबुक का प्रयोग करते हैं उस हिसाब से फेसबुक को पैसे मिलते हैं आज फेसबुक पर लाखों यूजर हैं जो फेसबुक का उपयोग करते हैं उस हिसाब से आप देख सकते हैं की फेसबुक की दिन की कितनी कमाई होती हैं फेसबुक का पैसा कमाने का दूसरा तरीका है। ads campaigning करना या विज्ञापन का प्रचार-प्रसार करना. जबकि फेसबुक खुद एक ads campaigning करता है ads campaigning का मतलब फेसबुक दूसरी कंपनियों के विज्ञापन को अपने फेसबुक पेज पर या फेसबुक से जुड़े हुए सभी यूजर्स को दिखाता है जिससे उन कंपनियों का विज्ञापन होता है तथा उन कंपनियों को काफी ज्यादा कमाई होती है और फेसबुक विज्ञापन दिखाने के लिए उन कंपनियों से पैसे लेता है जिससे फेसबुक को अच्छी खासी कमाई होती है। आपने अक्सर देखा होगा फ़ेसबुक चलाते समय बहुत सारे विज्ञापन आते है इन विज्ञापन पर क्लिक करके यूजर शॉपिंग करते हैं जैसे कपड़ों, जूतों की किसी भी कंपनी के ब्रांड का विज्ञापन हो सकता है। विदेश में काफी सारे लोग फेसबुक से सीधा समान ख़रीदते है। जो फेसबुक पर विज्ञापन का प्रचार-प्रसार करते उनमे से बहुत सारे लोग drop shipping करते है अब आप मे से बहुत सारे लोगों को drop shipping नही पता होगा। तो चलिये हम आपको बता देते है कि drop shipping में एक प्रकार से ऑनलाइन शॉप होती है इस ऑनलाइन शॉप से आप कोई भी सामान बेच सकते हैं इसमें आपको किसी भी होलसेलर से सामान खरीद करके सीधा कस्टमर को आपको बेचना होता है जिसमें आपको सिर्फ होलसेलर को ऑर्डर करना होता है बाकी माल की डिलीवरी खुद होलसेलर कस्टमर तक करता है इस प्रकार से आपको किसी भी जगह जाने की आवश्यकता नहीं होती है आप घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से सामान को खरीद कर सामान को बेच सकते हैं यह पूरा बिज़नेस ऑनलाइन होता है तो drop shipping करने के लिए लोग फेसबुक विज्ञापन का ज्यादा उपयोग करते है। और इससे फ़ेसबुक को ज्यादा फायदा मिलता है। जितने भी बड़े-बड़े drop shipping करने वाले शॉप है वो सभी फेसबुक विज्ञापन का ही सहारा लेते है।
दोस्तों आज की पोस्ट में हमने आपको बताया कि Facebook se paise kaise kamaye जा सकते है। फेसबुक से पैसे कमाने के कौन-कौंन से तरीके है। खुद फेसबुक किस तरह से पैसे कमाता है। हम उम्मीद करते है कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगी होगी. अगर आपके कोई सुझाव या सवाल होतो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। हमारी फेसबुक पेज से जुड़ने लिए यहाँ पर क्लिक करे. अगर आपको यह पोस्ट पसन्द आया हो तो, अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें । धन्यवाद।

Leave a Comment