मोबाइल खरीदते समय क्या ध्यान रखना चाहिए - Mobile Kharidte samay kya dhyan rakhna chahiye


नमस्कार दोस्तों, यदि आप भी नया मोबाइल खरीदने के बारे में सोच रहे हैं कि कोनसा मोबाइल लेना चाहिए, किस कंपनी का अच्छा है या लेटेस्ट मोबाइल कोनसा आ रहा है इस सभी बातो से अगर आप परेशान है तो हम आपके लिए मोबाइल खरीदने को लेकर कुछ जरूरी टिप्स लेकर आए हैं। साथ ही आपको किन-किन बातो का ध्यान रखना चाहिए. सभी के बारे में आपको इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे जिससे आपको सही मोबाइल चुनने और खरीदने में मदद मिलेगी. 

Mobile Kharidte samay kya dhyan rakhna chahiye


मोबाइल खरीदते समय क्या ध्यान रखना चाहिए


दोस्तों आजकल मार्केट में रोज नए-नए मोबाइल आ रहे हैं बहुत सारे मोबाइल तो एक जैसे फीचर्स वाले हो गए हैं। जिसके कारण लोगो को मोबाइल लेने में परेशानी हो रही है कि उसको कोनसा मोबाइल लेना चाहिए या कोनसा नहीं. उसके लिए सही मोबाइल मॉडल या लेटेस्ट फीचर का चयन करना कठिन हो गया है जिसका सबसे बड़ा कारण है कि मोबाइल हमारी दैनिक जरूरत बन गया हैं। फोन कॉल और मैसेज तो एक सामान्य बात हैं, अब तो लोगो म्यूजिक, वीडियो क्वालिटी, कैमरे क्वालिटी, रैम, प्रोसेसर और स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन जैसी तकनीकी या अच्छे फीचर वाला मोबाइल चाहते हैं। साथ ही वेब ब्राउजिंग, जीपीएस नेविगेशन और एक्टिविटी ट्रैकिंग जैसे कई और हाईटेक फीचर्स सभी एक ही मोबाइल में होने चाहिए। तो चलिए जानते है कि हमे मोबाइल खरीदते समय क्या ध्यान रखना चाहिए.


नया मोबाइल लेने का उद्देश्य क्या है ? - What is the purpose of getting a new mobile?

दोस्तों आपको सबसे पहले यह तय करना बहुत जरुरी है कि आपको मोबाइल किस कार्य या उदेश्य के लिए खरीदना है. आप मोबाइल का उपयोग किस काम के लिए करना चाहते है जैसे -business के लिए, पढाई के लिए, फोटोग्राफी या विडियोग्राफी के लिए आदि मोबाइल खरीदने के कई कारण हो सकते है उनको सबसे पहले तय करना बहुत जरुरी है अगर आप जरुरत के अनुसार मोबाइल नही खरीदते है तो वो मोबाइल आपके लिए बेकार सा लगेगा. मतलब जैसी आपकी जरूरत है वैसा आपका फोन होना चाहिए। आप दिखावे के चक्कर में कभी मोबाइल नही ख़रीदे। और अपने दोस्तों की नक़ल नही करे की उसके पास तो इतना महंगा फ़ोन है में भी वेसा ही लेके आऊ। दूसरो की नक़ल करने में आपका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो सकता है क्योंकि फ़ोन का इस्तेमाल आपको करना है। तो उसका चुनाव भी आपको ही करना चाहिए. इसलिए नया मोबाइल लेने से पहले अपने उदेश्य को तय करे.

मोबाइल के लिए आपका बजट कितना है ? - What is your budget for mobile?


आपको मोबाइल फोन खरीदने से पहले अपने बजट को देखना बहुत जरूर है, आपका जितना बजट होगा उस हिसाब से ही आगे की रणनीति बना सकते है कि आपको किस प्रकार का मोबाइल और किस रेंज के अन्दर लेना है बजट तय करने से आपकी आधी समस्या हल हो जाती है। आपका बजट उतना होना चाहिए जितना आपके मोबाइल का उपयोग है, क्योंकि जरुरत से ज्यादा पैसा मोबाइल लगाना या दिखावे के चक्कर में महंगा फ़ोन लेने से आपको बहुत बड़ा नुकशान हो सकता है किसी दुसरे की बातों में आकर महंगा फोन लेना भी गलत निर्णय हो सकता है। आज कल हर रोज टेक्नोलॉजी बदल रही है हो सकता है कि अगले एक साल या कुछ सालो में ओर बदल जाये और आपको नए मोबाइल लेने की इच्छा हो जाये, तो आपके इस मोबाइल में लगाये गये पैसे बेकार हो सकते है इसलिए मोबाइल ख़रीदेने में उतने ही पैसे लगाये जितनी आपकी जरुरत है. 


अगर हम बजट की बात करे तो आप जितना ज्यादा पैसा लगाएंगे उतना बेहतर फोन पाएंगे। फिर भी आपको अपना बजट अपने हिसाब से ही तय करना बहुत जरुरी है. हम आपको तीन मोबाइल की रेंज बता रहे है जिसमे से आप अपने बजट के अनुसार मोबाइल ले सकते है 

  • कम बजट - आजकल मार्किट में आपको सस्ते मोबाइल 5,000 से 15,000 रुपये के रेंज में अच्छे फीचर वाले या इस्तमाल करने लायक मिल जाते हैं। ये लोकल ब्रांड वाली कंपनी के मोबाइल हो सकते है. इस रेंज के मोबाइल को आप आपने सामान्य कार्य के लिए इस्तमाल कर सकते है. 
  • मध्यम बजट - इस में आपको मीडियम रेंज के मोबाइल 15,000 से 30,000 रुपये में मिल जायेंगे। जो आपके सभी कार्य के लिए उपयोग हो सकते है जिसमे आपको सारे फीचर मिल जायेंगे.
  • उच्च बजट -30,000 रुपये के ऊपर की रेंज वाले सारे अनोखे हाई-एंड फीचर्स वाले स्मार्टफोन मिलते हैं जिनमें फ्लैगशिप-लेवल डिवाइस भी शामिल हैं। इन हाई रेंज के मोबाइल में आपको सारे एडवांस और हाई सिक्यूरिटी वाले मोबाइल मिल जाते है.
 

लेटेस्ट फीचर की प्राथमिकता तय करें - Prioritize the latest feature


जब आपका उद्देश्य और बजट तय हो जाये, उसके बाद आपको मोबाइल के लेटेस्ट फीचर की प्राथमिकता जरूर तय कर लें। मार्किट में लेटेस्ट फीचर वाले कोन-कोन से फ़ोन आ रहे है उसके बारे में आप पता करे. आपको एंड्रॉयड वर्शन 12 या कम से कम एंड्रॉयड वर्शन 11 वाला फोन ही लेना चाहिए। लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन सुरक्षा की नजर से भी जरूरी हो जाता है। क्योकि पुराने एंड्रॉयड वाला फोन बहुत जल्दी ही ख़राब हो सकता है भविष्य में आपके फोन में कई सारे नए एप सपोर्ट नही हो। साथ ही फोन की 4जी, 5जी कनेक्टिविटी के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर लें. उस के सारे लेटेस्ट फीचर की जानकारी जुटा ले कि आपको कोन-कोनसे फीचर चाहिए. जैसे गेमिंग, कैमरा, अच्छी बैटरी लाइफ, विडियो क्वालिटी, रेम /प्रोसेसर आदि के लेटेस्ट वर्शन होने चाहिए। माना की आप फोन में गेमिंग खेलना पसंद नहीं करते हैं तो फिर हाई परफॉर्मेंस और ज्यादा रैम वाला फोन नही लेना चाहिए है। आपके जरूरत के अनुसार पर प्राथमिकता सेट करने से आपके अधिक पैसे बच सकते हैं। 



मोबाइल कंपनी की ब्रांड तय करे - Decide the brand of the mobile company

आपको स्मार्टफोन खरीदने से पहले ब्रांड चुनना बहुत जरुरी होता है, क्योंकि इस पर कई बातें निर्भर करती हैं। जैसे जिस ब्रांड का आप मोबाइल खरीद रहे है वह किस प्रकार के मोबाइल बनाती है या उसकी मार्किट में वैल्यू क्या है कितना ज्यादा पोपुलर है उसके ब्रांड के मोबाइल अच्छे आते है या ख़राब सब पता करे. लोग ब्रांड्स के साथ सॉफ्टवेयर अपडेट और कस्टमर सपोर्ट सर्विसेज पर भरोसा करने के बाद ही मोबाइल खरीदते है। अगर आप एक अच्छे ब्रांड का मोबाइल खरीदते है तो आपको अपना मनपसंद और अच्छा फ़ोन मिल जायेगा. साथ ही इन ब्रांड के प्रोडक्ट्स मार्केट में आसानी से उपलब्ध होते हैं। आप इस ब्रांड के मोबाइल ई-कॉमर्स वेबसाइट हो या फिर रिटेल मार्केट कही से भी आप सुविधानुसार खरीददारी कर सकते हैं। आजकल मार्केट में कई कंपनियां हैं। सैमसंग, ऐप्पल, सोनी और माइक्रोमैक्स जैसे नामी ब्रांड्स है जिसके मोबाइल सबसे अच्छे आते है। अगर हम सबसे बेस्ट ब्रांड की बात करे तो आप सैमसंग को चुन सकते है में खुद भी इस ब्रांड के ही मोबाइल का उपयोग करता हु और मुझे आज तक कोई भी परेशानी नही हुई है, सैमसंग ने 2021 में 272 मिलियन यूनिट के वार्षिक शिपमेंट के साथ वैश्विक स्मार्टफोन का मार्किट किया है। साथ ही Apple, Xiaomi, OPPO और vivo ने भी मोबाइल मार्किट में अच्छी कमाई की है। दोस्तों आपको सबसे ज्यादा इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि आप जिस ब्रांड का फोन ले रहे हैं, क्या आपके शहर में उसका कस्टमर केयर सेंटर है या नही। ताकि आपकी समस्या का समाधान जल्दी हो सके. इसके अलावा उस ब्रांड के पुराने यूज़र्स का फीडबैक भी देखने चाहिए. ताकि आपको उस ब्रांड की मार्किट वैल्यू पता चल सके.


दोस्तों आपको में एक खुश खबरी भी सुना देता हु की भारत में जल्दी कुछ अच्छे  ब्रांड के शानदार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले है जिसमे Google Pixel 6A,  iQOO Neo 6, Oppo K10 Pro, OnePlus Nord 2T, OPPO Reno 8 सीरीज़, Realme GT Neo 3T, POCO X4 GT आदि स्मार्ट फ़ोन मार्किट में आने वाले है ये सारे स्मार्टफ़ोन 5G टेक्नोलॉजी पर आधारित है मोटोरोला ने घोषणा कर दी है कि वो जल्दी ही 200MP कैमरे के साथ अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।


मोबाइल की बॉडी व कलर तय करे - Decide the body and color of the mobile

आपको स्मार्टफोन लेते समय मोबाइल की बॉडी और उसका कलर भी देखना जरुरी है क्युकी मोबाइल का कलर आपकी पसंद का होना चाहिए. ताकि जो आपको हमेशा अच्छा लगे. साथ ही उसकी बॉडी भी अच्छी होनी चाहिए. कई लोग सिर्फ यह देखते है कि स्मार्टफोन देखने में कैसा है उसकी मजबूती को नही देखते है, उसकी बॉडी पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते। कि वो किस चीज़ का बना हुआ है आजकल मार्किट में ग्लास कोटेड बॉडी वाले स्मार्टफोन ज्यादा आ रहे है पहले प्लास्टिक बॉडी वाले मोबाइल आते थे। प्लास्टिक बॉडी वाला मोबाइल ज्यादा मजबूत होते है गिरने पर भी मोबाइल टूटने का डर कम रहता है लेकिन ग्लास कोटेड बॉडी वाला मोबाइल गिरते ही टूटने का खतरा ज्यादा रहता है इसलिए मोबाइल खरीदते समय बॉडी और कलर पर भी ध्यान दे. में आपको प्लास्टिक या मेटल बॉडी वाला मोबाइल लेने के लिए सुझाव दूंगा.


मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम कोनसा है - What is mobile operating system

आप मुख्य रूप से गूगल का एंड्रॉयड, ऐप्पल का आईओएस, माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज मोबाइल और ब्लैकबेरी ओएस 10 आदि मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम वाले मोबाइल ले सकते है क्योकि यही ऑपरेटिंग सिस्टम आज पूरी दुनिया में ज्यादा प्रचलित है। मोबाइल में ऑपरेटिंग सिस्टम ही आपके मोबाइल को ऑपरेट और सुरक्षा प्रदान करता है इसलिए एक अच्छे ऑपरेटिंग सिस्टम को चुनना जरुरी होता है अगर भारत में ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करे तो सबसे ज्यादा एंड्रॉयड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम प्रसिद्ध है और ओपन-सोर्स होने के कारण भारत में सबसे ज्यादा इस्तमाल किया जाता है बहुत सारी मोबाइल कंपनिया इसी ऑपरेटिंग सिस्टम पर फोन बना रही हैं। साथ ही यह गूगल का प्रोडक्ट भी है  


मोबाइल रैम और प्रोसेसर देखे - View Mobile RAM and Processor

मोबाइल में सबसे खास इस बात का ध्यान रहना चाहिए कि आप जो मोबाइल खरीद रहे है उसकी रेम कितनी है और उसका प्रोसेसर कैसा है क्योंकि एक फ़ोन में सबसे अच्छी रेम और प्रोसेसर का होना जरुरी है यही आपके फ़ोन की स्पीड को बढ़ाते है और कभी भी हेंग होने की समस्या नही आती है मोबाइल में मल्टी-टास्किंग का कार्य उसके प्रोसेसर और रैम पर निर्भर करता है। अगर आप गेम चलाने के लिए मोबाइल ले रहे है तो अच्छी रेम और प्रोसेसर वाला फ़ोन लेना चाहिए. आपको कम से कम 2GB से उपर वाले ही फ़ोन लेने का सुझाव दूंगा. प्रोसेसर में आप सबसे अच्छे प्रोसेसर जैसे Exynos 2200, Apple A15 Bionic, Snapdragon 888, Snapdragon 780G आदि प्रोसेसर वाले मोबाइल खरीद सकते है 



मोबाइल की स्टोरेज क्षमता कितनी है - What is the storage capacity of mobile

मोबाइल की स्टोरेज की बात करे तो आप जिस कार्य के लिए मोबाइल खरीद रहे है उसके हिसाब से ही स्टोरेज वाला मोबाइल लेना चाहिए ताकि आपको कभी स्टोरेज की कमी नहीं पड़े. अगर स्टोरेज ज्यादा होगा तो आपके डाटा, फोटो, विडियो, एप्प आदि ज्यादा सेव कर सकते है इसलिए नया मोबाइल खरीदते समय उसकी स्टोरेज पर भी ध्यान देना चाहिए. लेकिन आपको अपने बजट के अनुसार ही स्टोरेज वाला मोबाइल ख़रीदे. जितना ज्यादा स्टोरेज वाला मोबाइल खरीदेंगे आपका उतना ज्यादा बजट लगेगा. लेकिन दोस्तों आज कल आपको क्लाउड स्टोरेज के भी बहुत सारे एप्प या टूल मिल जाते है जहा पर आप अपने डाटा को स्टोर कर सकते है जैसे- गूगल ड्राइव , गूगल फोटोस, वन ड्राइव आदि. पहले मार्किट में आपको 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वाले मोबाइल मिलते थे लेकिन अब आपको 64 जीबी से लेकर 256 जीबी स्टोरेज तक के मोबाइल मिल जायंगे. नीचे कुछ ब्रांड के नाम बता रहा हु जिनके मॉडल, रेम और स्टोरेज निम्न प्रकार से मिल जायेंगे. जैसे -  

  • Apple iPhone (XS Max),     RAM 4GB,   STORAGE 64 GB,   SCREEN 6.5 (Inch)
  • Google Pixel (3 XL),          RAM 4GB,   STORAGE 64 GB,   SCREEN 6.3 (Inch)
  • Huawei (P20 Pro),             RAM 6 GB,  STORAGE 128 GB.
  • Samsung Galaxy (Note 9), RAM 6 GB,  STORAGE 128 GB.
  • OnePlus (6T),                      RAM 8GB,   STORAGE 128GB. 
  • Xiaomi (Mi A2),                   RAM 4 GB,  STORAGE 64 GB.



स्क्रीन साइज़ कितनी है - What is the screen size

आज कल सभी अच्छे पेक्सिल और बड़ी डिस्प्ले वाला मोबाइल खरीदना चाहते है लेकिन उनको डिस्प्ले की साइज़ या क्वालिटी का पता नही होता है. फोन की स्क्रीन साइज को डायगोनली नापा जाता है मार्किट में मोबाइल की डिस्प्ले 4 से 6.5 इंच की साइज़ के मिल जाते है। छोटी साइज़ स्क्रीन वाले स्मार्टफोन को अच्छा माना जाता है क्योकि उसको हाथ में पकड़ना या जेब में रखना बहुत आसान होता है। लेकिन कुछ लोगों को ज्यादा बड़े डिस्प्ले पसंद आते हैं. दोस्तों आजकल फोन की कीमतों में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। ऐसे में स्मार्टफोन कंपनियों ने फोन की कीमत को कम करने के लिए सुविधाओं में कटौती करना शुरू कर दिया है. जिसमें फोन की डिस्प्ले क्वालिटी भी शामिल है। आपको कम से कम एमोलेड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लेना चाहिए। इससे ना सिर्फ आपके फोन में ज्यादा बैटरी बैकअप मिलेगा, बल्कि आपको वीडियो प्लेबैक में भी अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है।


बैटरी बैकअप या कैपेसिटी कितनी है - What is the battery backup or capacity


आजकल लोगो को अच्छी बैटरी बैकअप और ज्यादा चार्जिंग कैपेसिटी वाला मोबाइल चाहिए. क्युकी ज्यादा बैटरी बैकअप वाले मोबाइल में बैटरी ख़तम होने की टेंशन नही रहती है. बार बार चार्ज भी नही करना पड़ता है या फिर कही एसी जगह पर भी जाना होता है जहा पर मोबाइल चार्जिंग करने की सुविधा नही हो, तब आपका मोबाइल किसी काम का नही रह जाता है. साथ ही बैटरी की लाइफ भी अच्छी होने चाहिए. जिसको बार बार बदलना नही पड़े. आजकल फोन में रीमूवेबल और नॉन-रीमूवेबल दो प्रकार की बैटरी आती हैं। जिन फ़ोन में नॉन-रीमूवेबल बैटरी का इस्तेमाल होता है वो बहुत स्लिम साइज़ के आते है जिनका वजन भी कम होता है रीमूवेबल बैटरी का भी एक फायदा होता है कि पहली बैटरी खत्म हो जाने पर आप उसे बदलकर दूसरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए आप अगर ज्यादा फ़ोन का इस्तमाल करते है तो आप अच्छी बैटरी बैकअप और ज्यादा चार्जिंग कैपेसिटी वाला मोबाइल लेना चाहिए.  



कैमरा क्वालिटी कैसी है - How is the camera quality


आज के दोर में लोग सबसे पहले मोबाइल में कैमरा देखते है उसकी क्वालिटी कैसी है कितना मेगा पिक्स्ल का है क्युकी सभी को सेल्फी लेना का शोक हो गया है जहा भी जाओ लोगो फोटो ही क्लिक करते हुए या विडियो बनाते हुए दिखाई देंगे. मतलब अच्छी कैमरा क्वालिटी वाला फ़ोन चाहिए. इसलिए अगर स्मार्टफोन खरीदना चाहते है तो आप उसमे रिज़ॉल्यूशन, रियर कैमरा, फ्रंट कैमरा, एलईडी फ्लैश, ऑटोफोकस और वीडियो रिकॉर्डिंग के बारे में जान ले। अगर आप फोटोग्राफी के लिए मोबाइल खरीद रहे है तो आपको अच्छे कैमरा क्वालिटी, कम लाइट में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश का होना बेहद जरूरी हैं. कुछ नए डिवाइस आपको वीडियो के साथ साउंड बाइट भी रिकॉर्ड करने की भी सुविधा देते हैं। ज्यादातर फ़ोन में वीडियो रिकॉर्डिंग के बहुत सारे फीचर मिल जाते है। जिससे आप सबसे अच्छे क्वालिटी, स्लो मोशन आदि के विडियो बना सकते है. आप अच्छे केमरा क्वालिटी वाला भी मोबाइल ख़रीदे.

एक अच्छे केमरे में इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर होना चाहिए. यह फ़ीचर हल्के से मूवमेंट पर स्थिर तस्वीरें 



दुसरे मोबाइल के मॉडल से तुलना करना - Compare with other mobile models


दोस्तों आप जब उपर बताई गई सारी बातो पर ध्यान रखते है और आप अपने लिए जो भी बेस्ट मोबाइल खरीदने का मन बना लेते है तब आपको एक काम ओर करना चाहिए कि आपको अपने चुने गये मोबाइल को दुसरे मोबाइल से तुलना जरुर करे. ताकि आपने जो मोबाइल चुना है उसमे कोई कमी तो नही है या उसकी कीमत कही ज्यादा तो नही लग रही है. इसके लिए ऑनलाइन बहुत सारे टूल है जो आपके मोबाइल के मॉडल को दुसरे मोबाइल मॉडल से तुलना करने उसका रिजल्ट दिखाते है. यह सुविधा amazon, flip cart आदि पर मिल जाती है इसके अलावा google पर बहुत सारी एसी साइट मिल जाएगी जो आपके मोबाइल की तुलना करवा देते है.


हमारी अन्य पोस्ट को भी पढ़े ----

1. मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है - Mobile operating system kya hai

2. मोबाइल चोरी होने पर सबसे पहले क्या करे - What is the first thing to do if mobile is stolen

3. जानिए एंड्राइड की सीक्रेट ट्रिक्स - android secret tricks

4. मोबाइल फोन का इतिहास 1973 से 2022 -  History of mobile Phones 1973 to 2022

5. मोबाइल की स्पीड कैसे बढ़ाएं - How to increase mobile speed?


दोस्तों मेरी यह पोस्ट कैसे लगी उसके लिए आप मुझे कमेन्ट बॉक्स में लिख कर भेज सकते है तथा मेरी इस पोस्ट को अपने साथियों के साथ जरुर शेयर करे ताकि उसको भी जानकारी मिल सके. इस से जुड़े कोई भी प्रश्न आप पूछ सकते है. 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.